Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गर्मियों की रानी खट्टी-मीठी इमली, पढ़ें 10 बेमिसाल गुण

Webdunia
खट्टी-मीठी इमली, केवल मुंह में पानी लाने वाले स्वाद में ही मजेदार नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गर्मी के दिनों में तो सेहत के लिए इमली के फायदे और भी बेशकीमती हो जाते हैं। अगर आप नहीं जानते, तो जरूर जानिए खट्टी-मीठी इमली के यह लाजवाब गुण - 
 
1 गर्मी के दिनों में इमली का पना या शर्बत पीना बेहद फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर लू लगने का खतरा नहीं होता और गर्मी के अन्य दुष्प्रभावों से भी यह‍ बचाए रखने में मददगार है।
 
2 इन दिनों में अपच की समस्या बहुत अधि‍क होती है। इससे बचने के लिए आप पकी इमली का सेवन कर सकते हैं। यह न केवल आपके मुंह का स्वाद बढ़ाएगी, अपच की समस्या को भी दूर करेगी।
 
3 भूख न लगना या फिर पेट में कीड़े होने की स्थिति में इमली का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसका शर्बत या पना भूख बढ़ाने के साथ ही पेट की गर्मी को कम कर, ठंडक पैदा करने का काम करता है। इससे पेट की अन्य समस्याएं भी नहीं होती।
 
4 गर्मी के दिनों में धूप में निकलने या फिर गर्म हवा के कारण सिर में दर्द होने पर भी यह लाभकारी है। वहीं त्वचा की समस्याओं और सूजन होने पर इमली की पत्त‍ियों का लेप बनाकर लगाने से लाभ होता है।
 
5 आयुर्वेद के अनुसार इमली के बीज भी दवा के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। बिच्छू के काटने पर इसके बीजों का पाउडर पानी में घोलकर पर लगाना लाभप्रद होता है। 
 
6 पित्त संबंधी समस्याओं में इमली का पानी लाभप्रद है। इसके लिए रोजाना रात को एक बेर के बराबर मात्रा इमली कुल्हड़ में भिगो दें। सुबह मसलकर छान लें। थोड़ा मीठा डालकर खाली पेट पिएं। 1 सप्ताह में लाभ नजर आएगा।
 
7 उल्टी होने या जी मचलाने की स्थिति में इमली खाया या फिर इसका शर्बत पीना काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा आप इमली के छिलके को जलाकर इसकी भस्म का सेवन भी कर सकते हैं।
 
8 गले में टांसिल्स या खांसी होने पर इमली के बीजों को पानी में घिसकर पतला पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने तालू पर लगाकर रखें। ऐसा करने पर टांसिल्स और खांसी दोनों में फायदा होगा।
 
9 इमली का सेवन आपके बढ़े हुए ब्लडप्रेशर को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा यह आपका वजन कम करने के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है। 
 
10 पीठ में दर्द होने पर बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह छीलकर चबाकर खाएं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments