Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धूप : विटामिन डी का सबसे सस्ता इलाज, जानिए धूप लेने के सही तरीके

Webdunia
विटामिन डी शरीर को मजबूत बनाने का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसकी कमी होने पर शरीर का ढांचा भी बदलने लगता है। विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह के रोग जन्म लेने लगते हैं तो कई बार लोग समय से पहले बूढ़े होने लगते हैं और कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। डॉक्टर के पास जब शुरुआती इलाज के लिए जाते हैं तो वह दवा कम और धूप लेने की सलाह ज्यादा और सबसे पहले देते हैं। तो आइए जानते हैं धूप लेने का सही तरीका और समय क्या है? और धूप लेने के क्या फायदे हैं?
 
धूप लेने का सही समय और तरीका 
 
- धूप में बैठने का सबसे अच्छा समय होता है सुबह 7 से 9 बजे तक। यानी सिर्फ 2 घंटे। इसके बाद धूप तीखी होने लगती है जिससे स्किन को खतरा होता है। 
 
- अक्सर धूप लेते समय सूरज की ओर पीठ करके बैठना चाहिए। आप कुछ देर अपने हाथ-पैर और पेट को भी धूप में रख सकते हैं। गुनगुनी धूप में किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। अधिक तेज किरण होने पर कैंसर का खतरा भी रहता है। 
 
- त्वचा का रंग अधिक डार्क नहीं होने पर आपको 15 मिनट बैठना चाहिए। वहीं अगर ज्यादा त्वचा का रंग डार्क है तो कम से कम 1 घंटे बैठना चाहिए। 
 
धूप लेने के फायदे 
 
- धूप से विटामिन डी मिलता है। साथ ही शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन भी बनता है जिससे आपको नींद आने लगती है। यदि आपके शरीर में मेलाटोनिन पर्याप्त मात्रा में हैं तो आपको रात में अच्छी नींद आएगी। 
 
- शरीर के लिए 80 प्रतिशत विटामिन डी धूप से मिलता है और 20 फीसदी डाइट से। 
 
- धूप लेने से पाचन प्रक्रिया अच्छी होती है। साथ ही शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। 
 
- धूप लेने से डिप्रेशन कम होता है। इससे आपको अच्छा महसूस करने वाले हार्मोन बनते हैं। जिसमें मुख्य रूप से सेरोटोनिन और एंडोर्फिन का धूप के असर से शरीर में पहुंचने पर काफी हद तक आराम मिलता है। धूप लेने से डिप्रेशन के साथ ही सीजनल अफेक्टिव ऑर्डर डिसऑर्डर, साइकोलॉजिकल और इमोशनल हेल्थ में काफी आराम मिलता है।  



ALSO READ: जानिए फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्वों की सूची

 
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments