Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Pumpkin Seeds For Health : रोज खाने चाहिए कद्दू के बीज, बहुत काम की है ये चीज

Webdunia
कद्दू का नाम सुनते ही अक्सर लोगों की नाक चढ़ जाती है। लेकिन कद्दू के साथ इसके बीज भी लाभदायक है। इसका सेवन करने से बड़ी बीमारियों से दूरी बनाने में मदद मिलती है। कद्दू में ओमेगा-6 फैटी एसिड और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इन्हें अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। कद्दू के बीच के एक नहीं अनेक फायदे होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, फोलेट, बीटा कैरोटिन, बी 2 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डायबिटीज मरीज को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
 
आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में-
 
1.कद्दू के बीज ऑक्सीडेटिव को कम कर ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसके सेवन से शुगर लेवल बना रहता है। इन बीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
 
2.कद्दू के बीज में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसे खाने से आपको बेहद कम भूख लगेगी। और आपके वजन पर भी कंट्रोल रहेगा। साथ ही अनहेल्दी चीजें खाने की आदत पर भी विराम लग जाएगा।
 
3.कद्दू के बीज में मौजूद क्यूक्रबिटासिन होता है, वह अमिनो एसिड के प्रकार का होता है जिससे बाल बढ़ने में मदद मिलती है। स्कैल्प पर भी कद्दू के बीज का तेल लगा सकते हैं, साथ ही प्रतिदिन एक मुट्ठी कद्दू के बीच का भी सेवन करें।
 
4.इसमें विटामिन ई और कैरोटीनॉयड प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से सूजन में भी आराम मिलता है। कोशिकाओं को भी बचाता है।
 
5.इसमें भरपूर मात्रा में वसा, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है, जो दिल के लिए सेहतमंद होता है। बीज का सेवन करने से बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को अच्छा करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
 
6.मानसिक तनाव की वजह से कई लोगों को नींद ठीक से नहीं आती है। जी हां, समय से पहले ही नींद भी खुलने लग जाती है। ऐसे में कद्दू के बीज का जरूर सेवन करें। इसमें मौजूद सेरोटोनिन अच्छा होता है जिससे प्राकृतिक नींद आने लगती है।
 
7.महिलाओं में गठिया दर्द को आम बात हो गई है। लेकिन लगातार दुखने से मन नहीं लगता है। कद्दू के बीज का तेल लगाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

ALSO READ: कई बड़ी बीमारियां म्यूजिक सुनने मात्र से होंगी दूर, पढ़ें रोचक जानकारी

ALSO READ: Motivation Speech: सोच को सकारात्मक बनाने की बहुत ही सरल ट्रिक्स
 
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments