Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गर्मियों में सेहत दुरुस्त रखने के लिए पिएं इमली का शरबत

Webdunia
गर्मियों का मौसम आते ही अलग-अलग प्रकार के शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए घर में बनने शुरू हो जाते हैं। इन्हीं शरबत में इमली का शरबत व पना इस मौसम में काफी पसंद किया जाता है। अगर अब तक आप इमली का शरबत नहीं बनाते हैं तो इसके फायदे जानने के बाद आप भी इसे जरूर बनाकर पीने लगेंगे।
 
1 गर्मी के दिनों में इमली का पना या शरबत पीना बेहद फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर लू लगने का खतरा नहीं होता और गर्मी के अन्य दुष्प्रभावों से भी यह‍ बचाए रखने में मददगार है।
 
2 इन दिनों में अपच की समस्या बहुत अधि‍क होती है। इससे बचने के लिए आप पकी इमली का सेवन कर सकते हैं। यह न केवल आपके मुंह का स्वाद बढ़ाएगी, अपच की समस्या को भी दूर करेगी।
 
3 भूख न लगना या फिर पेट में कीड़े होने की स्थिति में इमली का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसका शरबत  या पना भूख बढ़ाने के साथ ही पेट की गर्मी को कम कर, ठंडक पैदा करने का काम करता है। इससे पेट की अन्य समस्याएं भी नहीं होती।
 
4 गर्मी के दिनों में धूप में निकलने या फिर गर्म हवा के कारण सिर में दर्द होने पर भी यह लाभकारी है। वहीं त्वचा की समस्याओं और सूजन होने पर इमली की पत्त‍ियों का लेप बनाकर लगाने से लाभ होता है।
 
5 आयुर्वेद के अनुसार इमली के बीज भी दवा के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। बिच्छू के काटने पर इसके बीजों का पाउडर पानी में घोलकर पर लगाना लाभप्रद होता है। पीठ में दर्द होने पर बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह छीलकर चबाकर खाएं।
 
6 पित्त संबंधी समस्याओं में इमली का पानी लाभप्रद है। इसके लिए रोजाना रात को एक बेर के बराबर मात्रा इमली कुल्हड़ में भिगो दें। सुबह मसलकर छान लें। थोड़ा मीठा डालकर खाली पेट पिएं। 1 सप्ताह में लाभ नजर आएगा।
 
7 उल्टी होने या जी मचलाने की स्थिति में इमली खाया या फिर इसका शरबत  पीना काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा आप इमली के छिलके को जलाकर इसकी भस्म का सेवन भी कर सकते हैं।
 
8 गले में टांसिल्स या खांसी होने पर इमली के बीजों को पानी में घिसकर पतला पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने तालू पर लगाकर रखें। ऐसा करने पर टांसिल्स और खांसी दोनों में फायदा होगा।
 
9 इमली का सेवन आपके बढ़े हुए ब्लडप्रेशर को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा यह आपका वजन कम करने के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है।

ALSO READ: अत्यधिक तनाव कम कर दिमाग को ठंडा रखती हैं छाछ, जानिए इसे पीने के फायदे और नुस्खे

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments