Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तेजी से घटेगी पेट की चर्बी, अगर अपनाएंगे ये 5 कारगर उपाय

Webdunia
अगर आप मोटापे से परेशान नहीं है, तो अपने बढ़े हुए पेट से जरूर परेशान होंगे। होना भी चाहिए, क्योंकि बढ़ा हुआ पेट आपको सेहत संबंधी कई परेशानियां भी देता है, और आपके फिगर को भी बिगाड़ कर रख देता है। लेकिन फि‍क्र की कोई बात नहीं, यह 5 टिप्स पेट को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं -   
 
1 थोड़ा-थोड़ा खाएं -  अगर आप एक ही बार में अधि‍क भोजन करने में यकीन करते हैं, और आपको इसकी आदत है, तो यह आदत बदल डालिए। अपनी डाइट को 2 या 3 भागों में बांट लें, और हर दो या तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे आपका पेट भरा रहेगा, ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा और पेट का मोटापा भी कम होगा।
 
2 गरम पानी - सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना, पेट कम करने के लिए बेहद फायदेमंद होगा। इससे पेट में जमा वसा धीरे-धीरे कम होगा। इसके अलावा अगर आप गरम पानी में नींबू और शहद डालकर पिएंगे तो यह और भी फायदेमंद साबित होगा। इतना ही नहीं, इसे रोजाना पीने से आप तरोताजा और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।  
 
3 मॉर्निंग वॉक - सुबह-सुबह पैदल चलना, जॉगिंग करना या फिर पेट संबंधी व्यायाम करना, पेट की चर्बी कम करने का बेहतरीन विकल्प है। इससे धीरे-धीरे फैट भी कम होगा और आपका पाचन तंत्र भी बेहतर होगा। साथ ही शरीर में दिनभर ऊर्जा का स्तर बना रहेगा।
 
4 नौकासन - योगा आपके शरीर के साथ-साथ मानसिक परेशानियों को भी कम करता है। बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए नौकासन योग का सबसे बेहतर विकल्प है। इससे पेट की चर्बी जिस तरह से कम होगी, आप खुद इस बदलाव को देख और महसूस कर पाएंगे। 
  
5  देर रात न खाएं - देर रात को खाना खाना भी पेट की चर्बी बढ़ने का एक प्रमुख कारण है। हमेशा सोने से 2 घंटे पहले ही रात का भोजन कर लें। इसके अलावा आप चाहें तो रात के खाने में कुछ हल्का फुल्का ही खाएं। अगर खाना खाने के बाद थोड़ा समय टहलने के लिए निकालेंगे, तो यह सोने पर सुहागा होगा।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments