Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वजन का ज्यादा बढ़ना भी हो सकता हैं पीरियड्स में देरी का कारण

वजन का ज्यादा बढ़ना भी हो सकता हैं पीरियड्स में देरी का कारण
महिलाओं में पीरियड्स की नियमितता उनकी अच्छी सेहत को दर्शाती है, वहीं अगर ये देरी से आए या अनियमित हो तो इसकी कई वजह हो सकती है, जैसे कि जरूरत से ज्यादा वजह का बढ़ना भी पीरियड्स में देरी का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा अन्य कौनसे कारण हो सकते है आइए जानते हैं -
 
 
1 कम या अधि‍क उम्र में माहवारी की शरुआत होना कई बार माहवारी में अनियमिता पैदा करता है, जो कि सामान्य बात है। समय के साथ ये  नियमन हो हाती है, अत: चिंता की बात नहीं है।
 
2 वजन का अत्यधिक बढ़ना या मोटापा भी माहवारी में अनियमितता का एक प्रमुख कारण है। कई बार यह समस्या थायरॉइड के कारण होती है, अत: डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
 
3 हमारी दिनचर्या और खानपान में बदलाव के कारण भी कई बार माहवारी देरी से आने की समस्या होती है। ऐसे में अपनी जीवनशैली और डाइट को व्यवस्थित कर आप इसे नियमित कर सकते हैं।
 
4 माहवारी देरी से होने का एक गंभीर कारण पॉलिसिस्टिक ओवरी सिड्रोम हो सकता है, अत: ऊपर दिए गए कारणों के अलावा अगर ऐसा होता है तो इसकी जांच जरूर करवाएं।
 
5 तनाव एवं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी माहवारी को प्रभावित करने वाला एक बड़ा कारण है। ओवरी यानि अंडाशय पर सिस्ट अर्थात आवरण बन जाने के कारण भी अक्सर ऐसा होता है।


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जन्माष्टमी 2019 के शुभ मुहूर्त : मात्र 10 रुपए के विशेष भोग से प्रसन्न होंगे श्रीकृष्ण