Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Haryana: दुष्यंत चौटाला की JJP का इस चुनाव में हो गया सफाया, गत बार निभाई थी किंगमेकर की भूमिका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (18:32 IST)
Haryana Election 2024 Result: हरियाणा (Haryana) में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने से लेकर 5 साल बाद राज्य में सफाया होने तक दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। जजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) उचाना कलां विधानसभा सीट पर 5वें स्थान पर हैं और उन्हें जबर्दस्त हार का सामना करना पड़ सकता है। वे 2019 के चुनाव में इस सीट से जीते थे।ALSO READ: दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका, JJP छोड़ 3 MLA भाजपा में शामिल
 
पिछले विधानसभा चुनाव में जजपा राज्य की 90 में से 10 सीटों पर जीती और किंगमेकर के रूप में उभरी थी। उसने 40 सीटें जीतकर सामान्य बहुमत से 6 सीटें पीछे रह गई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ चुनाव के बाद गठबंधन किया। अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी पारिवारिक कलह के कारण दिसंबर 2018 में मूल पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) से अलग होकर बनी थी। स्थापना के बाद पार्टी के ग्राफ में अचानक वृद्धि देखी गई और इस साल मार्च में भाजपा के साथ गठबंधन समाप्त होने के बाद उसके समर्थन आधार में गिरावट देखी गई।ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार को लेकर क्या बोली कांग्रेस
 
भाजपा ने मार्च में मनोहरलाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था और नेतृत्व परिवर्तन के बाद गठबंधन टूट गया था। जजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसे 1 भी सीट नहीं मिली। जजपा उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई। जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी और उसके 10 में से 7 विधायक कांग्रेस या भाजपा में चले गए।ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर किसने क्या कहा?
 
हरियाणा में दलित वोट हासिल करने के मकसद से इस चुनाव में जजपा ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया था लेकिन उसे फायदा नहीं मिला। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के प्रपौत्र दुष्यंत चौटाला (36) ने पिछले महीने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि विधानसभा चुनाव में कोई भी पार्टी 40 सीटों के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

આગળનો લેખ
Show comments