Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

haryana elections: आप के स्टार प्रचारकों में केजरीवाल व मान समेत 40 नाम

सुनीता केजरीवाल भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (06:00 IST)
haryana elections: आम आदमी पार्टी (आप) ने 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana assembly elections) के लिए बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान Bhagwant Mann), पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और संजय सिंह के नाम शामिल हैं।

ALSO READ: हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की तीसरी सूची, अब तक 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
 
केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने के बाद आप हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। दिल्ली के आबकारी नीति 'घोटाले' से जुड़े मामले में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

ALSO READ: हरियाणा के चुनावी दंगल में कांग्रेस का सुरक्षित दांव,सीटिंग विधायकों के साथ दिग्गजों पर दांव, AAP से गठबंधन की भी संभावना
 
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप के अन्य स्टार प्रचारकों में मनीष सिसोदिया, संदीप पाठक, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत के नाम शामिल हैं। मान के अलावा, पंजाब से अन्य स्टार प्रचारकों में मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और चेतन सिंह जौरामाजरा समेत अन्य नाम शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

આગળનો લેખ
Show comments