Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हरियाणा में सरकार बनाने पर दिल्ली में मंथन, खट्टर को 5 निर्दलीयों का समर्थन

Webdunia
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (13:15 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। खट्टर में दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बीच निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह और ने भाजपा को समर्थन का ऐलान कर दिया है। इस तरह कांडा समेत 5 निर्दलीयों का समर्थन पार्टी को मिल गया है। 
 
इस बीच जेजेपी ने दुष्‍यंत चौटाला को अपना नेता चुन लिया है। इस बीच पार्टी ने संकेत दिए हैं कि उसकी पहली प्राथमिकता कांग्रेस है। हालांकि उसने सभी विकल्प खुले रखे हैं।

उल्लेखनीय है ‍कि  हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और वह  सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से मात्र 6 सीट पीछे रह गई।
 
ALSO READ: मनोहर लाल खट्टर को राज्यपाल का बुलावा, पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा
चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को 1-1 सीट मिली हैं। स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खट्टर हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने सरकारी निवास के पास से ही उड़ान भरी। वे दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे और राज्य में सरकार बनाने की संभावनाओं के बारे में चर्चा करेंगे।
 
ALSO READ: हरियाणा में 3 निर्दलीय भाजपा के साथ, खट्टर आज पेश कर सकते हैं दावा
पार्टी के पास विकल्प हैं कि वह सिर्फ स्वतंत्र विधायकों के समर्थन से सरकार बनाए या फिर जजपा से संपर्क करे या दोनों विकल्पों पर विचार करे। सूत्रों ने बताया कि खट्टर की दिल्ली यात्रा के दौरान इस सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
 
राज्य में चुनाव नतीजे भाजपा के लिए निराशाजनक इसलिए रहे, क्योंकि लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी को राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत मिली थी और उसे इस बार 75 से अधिक सीटों पर जीत की उम्मीद थी। हालांकि चुनाव लड़ने वाले पार्टी के 10 मंत्रियों में 8 को हार का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments