Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई में भूकंप के हल्के झटके

मुंबई में भूकंप के हल्के झटके
, शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (15:06 IST)
मुंबई। मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबरों के अनुसार रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 2.8 बताई गई। भूकंप का केंद्र उत्‍तरी मुंबई से 91 किलोमीटर दूर 10 किमी गहराई में बताया गया है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
 
3 दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार को अपरान्ह 3 बजकर 47 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप के झटके महसूस होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ऐप्स पर बैन से तिलमिलाया चीन, याद आए टैगोर, योग और दंगल