Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुजरात चुनाव : लाखों की पसंद बना मोदी का चुनावी नारा, क्या भाजपा को मिलेगा फायदा?

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (12:59 IST)
नई दिल्ली। हर गुजराती को गुजरात से जोड़ने की कोशिश के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिया गया चुनावी नारा 'आ गुजरात में बनाव्यु छे' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 34 लाख से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी और वीडियो अपलोड कर इसमें भागीदारी की है। सवाल उठ रहा है कि क्या यह चुनावी नारा मतदाताओं का दिल जीतने में भी सफल रहा है? क्या इस नारे की बदौलत भाजपा मोदी के गृहराज्य में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में सफल होगी?
 
गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अपने गृह राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने गुजराती में नया नारा दिया 'आ गुजरात में बनाव्यु छे' (यह गुजरात मैंने बनाया है)। इतना ही नहीं मोदी ने अपने 25 मिनट लंबे भाषण में लोगों से कई बार यह नारा भी लगवाया।
 
उन्होंने कहा था कि आदिवासी हों या मछुआरे, ग्रामीण हों या शहरी, प्रत्येक गुजराती आज विश्वास से भरा है। इसलिए हर गुजराती कहता है ‘आ गुजरात में बनाव्यु छे (यह गुजरात मैंने बनाया है)’। लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत से यह राज्य बनाया है।
 
प्रधानमंत्री के इस नारे के बाद भाजपा की गुजरात इकाई ने अगले दिन इस नारे को चुनाव प्रचार में शामिल कर अभियान चलाने की शुरुआत की थी। अभी तक 34 लाख से अधिक लोग अपनी सेल्फी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों और ‘नमो ऐप’ पर साझा कर चुके हैं ।
 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments