Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गुजरात चुनाव से पहले भगवा रंग में राहुल गांधी

गुजरात चुनाव से पहले भगवा रंग में राहुल गांधी
, मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (16:10 IST)
गांधीनगर। गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए राहुल गांधी पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। पड़ोसी राज्य महाराष्‍ट्र में भारत जोड़ो यात्रा से आई एक तस्वीर में राहुल भगवा टोपी लगाए एक अलग ही अंदाज में नजर आए। चेहरे में लाल रंग की टीकी भी दिखाई दे रही है।
 
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फोटो के साथ एक ट्वीट भी किया गया है जिसमें लिखा है- रंग केसरी वीरों का...देश जोड़ने निकले रणधीरों का। साथ में भारत जोड़ो यात्रा हैशटेग का भी उपयोग किया गया है।
 
हालांकि सोशल मीडिया पर इस मामले में लोग मीश्रित प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि आज राहुल जी भी भगवा पहन लिए तो कुछ ने इसे फोटोबाजी से वोट लेने की कोशिश बताया। हालांकि कई लोग राहुल के भगवा टोपी पहनने से खुश भी दिखाई दिए।
 
उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल 2 दिन 21 और 22 नवंबर को गुजरात में प्रचार के लिए भी जाने वाले हैं। राहुल के गुजरात जाने की खबर से चुनावी राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस ने दिखाई ताकत, खरगे से सोनिया तक 40 दिग्गज करेंगे प्रचार