Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2022 (17:54 IST)
अहमदाबाद। भाजपा के नेता भूपेंद्र पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सोमवार को गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। खबरों के मुताबिक भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 18 नए मंत्री भी उनके साथ शपथ ले सकते हैं।
 
राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपराह्न 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।
 
हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती है। यह गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है। कांग्रेस को 17 और ‘आप’ को पांच सीट पर जीत मिली है।
 
पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। शनिवार को उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
 
पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान पटेल को मिली थी।
 
इस बीच, सूत्रों ने कहा कि मंत्री पद के उम्मीदवारों को चुनने के लिए भाजपा में गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। पार्टी को जाति और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की कसौटी पर चलना होगा।
 
उन्होंने कहा कि विधायक कनू देसाई, राघवजी पटेल, ऋषिकेश पटेल, हर्ष सांघवी, शंकर चौधरी, पूर्णेश मोदी, मनीषा वकील और रमन पाटकर वे नेता हैं, जिनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।
भाषा  Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments