Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

World Science Day 2021 - 'राजनीति और धर्म पुराने हो चुके हैं, अब समय आ गया है विज्ञान और अध्यात्म का।' - पंडित नेहरू

Webdunia
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (10:52 IST)
' आने वाला समय उनका है जिन्होंने विज्ञान को स्वीकार किया है'। यह बात पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1940 के दशक में कही थी। 40 के दशक बहुत लंबा अंतर होता है। पर आज यह कटु सत्य है कि विज्ञान को स्वीकारने वाले तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बदलते दौर में और कोरोना काल में विज्ञान के नए-नए आयाम सामने आए है। काम करना आसान हो गया। इंसान घर बैठकर पूरी दुनिया मापने लगा है। इस कदर विज्ञान का महत्व बढ़ रहा है। और आने वाले वक्त में यह तेजी से बढ़ेगा। एक वक्त था जब ज्ञान को विकसित किया जा रहा था..उससे नए-नए आविष्कार किए जा रहे थे। लेकिन दुनिया आज उस मुकाम पर पहुंच गई है कि विज्ञान इंसानों की जरूरत बन गया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि विज्ञान का महत्व बढ़ा है तो विज्ञान का दखल भी। जिसके अच्‍छे परिणाम के साथ दुष्परिणाम भी है। लेकिन कम समय में कार्य को अधिक करने की क्षमता विज्ञान के बदौलत हुई है। 
 
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक बार संबोधन के दौरान कहा था 'राजनीति और धर्म पुराने हो चुके हैं, अब समय आ गया है विज्ञान और अध्यात्म का।' और यह सत्य है। आज राजनीतिक पार्टियों को बहुतायत प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहा है। यह आज की बात नहीं 70 साल पहले ही इस बात को पंडित नेहरू ने कह दिया था समय विज्ञान का है। आने वाला समय विज्ञान का ही होना है। क्‍योंकि अब कोविड के बाद से समय पूर्ण रूप से परिवर्तित हो गया है। कहानी या किस्से को इस तरह संबोधित किया जाता है कि 'कोविड के पहले' और 'कोविड के बाद' और जो बदलाव तेजी से छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए किए गए है उससे विज्ञान को लेकर आत्‍मविश्‍वास गहरा हो गया है।

विज्ञान ने वर्तमान में इंसानों को अपनी आगोश में ले लिया है। विज्ञान को बदलने का हुनर वैज्ञानिकों में बखूबी है। नित नए आविष्कारों से जीवनशैली पर अच्छे और बुरे बदलाव दोनों सामने आ रहे है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज का युग विज्ञान का युग बन चुका है। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments