Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023: जाने क्या है थीम और कैसे हुई शुरुआत

Webdunia
- ईशु शर्मा
 
विज्ञान जो हमारे जीवन का सबसे मूल्यवान विषय है और विज्ञान के बिना विकास करना लगभग असंभव है। आज भारत भी कई बड़े वैज्ञानिकों के योगदान के कारण दुनिया का सबसे तेज़ी से विकास करने वाला देश बना है और कई बड़े देश आज भारत की टेक्नोलॉजी को खरीदना चाहते हैं। भारत में कई महान वैज्ञानिकों ने जन्म लिया है और उनमें से एक है सर चंद्रशेखर वेंकट रमन, जिन्होंने फिजिक्स (physics) के क्षेत्र में 28 फरवरी 1928 को 'रमन प्रभाव' की खोज की थी और 1930 में उन्हें इस खोज के लिए नोबल पुरस्कार से नवाज़ा गया था। इस खोज के कारण भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कि क्या है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम-
 
क्या है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम? 
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम 'वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान' की घोषणा की। इस थीम का अर्थ है कि भारत 2023 में प्रवेश करने के साथ कई नई वैश्विक चुनौतियां का सामना कर रहा है और न सिर्फ भारत बल्कि हर देश कई चुनौतियों से गुज़र रहा है। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए और विश्व के कलयाण के लिए विज्ञान के महत्व को उभारना बहुत ज़रूरी है।
G20 की अध्यक्षता के लिए है प्रभावी है थीम
केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेन्द्र सिंह ने थीम का अनावरण करते हुए कहा कि "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की 'वैश्विक कलयाण के लिए वैश्विक विज्ञान' थीम भारत के G20 की अध्यक्षता के लिए बिलकुल सही है जहां भारत वैश्विक दक्षिण के एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के विकासशील देशों के लिए आवाज़ बन सकता है। 
 
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुरुआत कब हुई? 
दरअसल 1986 में नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (National Council for Science and Technology) के द्वारा भारत सरकार से ये निवेदन किया गया था कि 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाए और सरकार ने इस आवेदन को स्वीकार कर लिया था। ये दिवस सर सीवी रमन की 'रमन प्रभाव' खोज के उपलक्ष में मनाया जाता है और इसके साथ ही इस दिन को मनाने का मकसद है कि लोगों को विज्ञान के महत्व के बारे में अवगत कराया जाए एवं भारत के महान वैज्ञानिकों को याद किया जाए।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments