Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

6 अगस्त हिरोशिमा दिवस : अमेरिका द्वारा जापान पर क्यों गिराया था परमाणु बम

Webdunia
Hiroshima Day: हर साल 6 अगस्‍त को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है। दि्वतीय विश्‍व के दौरान अमेरिका द्वारा जापान के दो मुख्‍य शहरों पर परमाणु बम गिराए थे। यह मानव श्रृंखला की सबसे बड़ी त्रासदी थी। इस दौरान 6 अगस्‍त को हुए हमले में करीब 80,000 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। 
 
जानकारी के अनुसार उस वक्‍त करीब 30 फीसदी लोगों की तत्‍काल मौत हो गई थी। इसके बाद परमाणु की रेडिएशन के कारण भी कई लोग तड़पते रहे। अमेरिका द्वारा पहले हिरोशिमा पर 6 अगस्‍त को बम गिराया गया था। और 9 अगस्‍त को नागासाकी पर दूसरा बम गिराया गया था। 
 
इस नरसंहार घटना के बारे में जानने के बाद हर किसी की रूह कांप जाती है। जानकारी के मुताबिक अगर जापान ने दूसरे हमले के बाद भी सरेंडर नहीं किया होता, तब अमेरिका तीसरा हमला करने की तैयारी में था।

आइए जानते हैं जापान में हुए परमाणु हमले के बारे में...
 
-  हिरोशिमा पर 6 अगस्‍त 1945 को सुबह सवा आठ बजे बम गिराया था। दूसरा बम 9 अगस्‍त 1945 को 11 बजे गिराया गया था। इसके बाद फिर कभी भी परमाणु बम का इस्‍तेमाल नहीं किया गया। 
 
- हिरोशिमा पर गिराए जाने वाले बम का फैसला केवल एक घंटे पहले लिया गया था।
 
- हिरोशिमा पर गिराए गए बम का नाम लिटिल बॉय था। यह करीब 4000 किलो वजन का था। 65 किलो यूरेनियम से लबालब था और 10 फीट लंबा था। 
 
- नागासाकी पर गिराए गए बम का नाम फैट मेन था। दूसरी बार जब परमाणु बम गिराया गया था उसका वजन 4500 किलो था और 11.5 फीट लंबाई थी। इस बम में 6.4 किलो प्‍लूटोनियम था जो यूरेनियम से भी अधिक खतरनाक था। 
 
- बता दें कि हिरोशिमा जापान का 7वां सबसे बड़ा शहर था। वहीं नागासाकी गोकु सेना का हेडक्‍वार्टर था।    
 
- हिरोशिमा हमले के बाद धरती का तापमान 4000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह तापमान स्‍टील को पिघालने के लिए काफी होता है। हालंकि जिस जगह बम गिरा था वहां का तापमान 3 लाख डिग्री सेलस्यिस था। 
 
- कहते हैं अमेरिका ने आज तक बम गिराने वाले फैसले को लेकर माफी नहीं मांगी है। वहीं पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबाम पहले ऐसे राष्‍ट्रपति है जिन्‍होंने हमले के 71 साल बाद  हिरोशिमा की यात्रा की थी। 
 
- हिरोशिमा पर हुए हमले के एक महीने बाद एक चक्रवात आया था। जिस वजह से करीब 2000 लोगों की जान चली गई थी। 
 
- हिरोशिमा और नागासाकी आज रेडियोएक्टिव फ्री है, जो बहुत बड़ी बात है। क्‍योंकि दोनों बम जमीन से कुछ दूर उपर ही ब्‍लास्‍ट हो गए थे। 
 
- जापान के राजा हिरोहित्‍तो ने अमेरिकी सेना के सामने 9 अगस्‍त की घटना के बाद आत्‍मसमर्पण कर दिया था। इसकी घोषणा रेडियो पर की गई थी। साथ ही बता दें कि जापानियों ने पहली बार राजा की आवाज सुनी थी। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments