Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

FIFA WC 2018 : फाइनल में फ्रांस का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार क्रोएशिया

Webdunia
गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (11:25 IST)
मास्को। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में अतिरिक्त समय में हराने के बाद क्रोएशिया के कोच ज्लाटको डालिच ने कहा है कि फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में थकान कोई मसला नहीं होगा।
 
 
क्रोएशिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मारियो मेनजुकिच ने 109वें मिनट में विजयी गोल दागा। क्रोएशिया ने पिछले दो सप्ताह में डेनमार्क और मेजबान रूस के खिलाफ भी अतिरिक्त समय और पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी। 
 
डालिच ने कहा, यह शानदार था। अतिरिक्त समय में कोई भी मैदान से बाहर नहीं जाना चाहता था। यह खिलाड़ियों का जज्बा दिखाता है। किसी ने अंतिम समय तक हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि हम फाइनल के लिए तैयार थे और हैं। अतिरिक्त समय तक खेलने से दिक्कत हो सकती है जबकि दूसरी ओर फ्रांस को अतिरिक्त समय आराम के लिए मिल गया लेकिन फिर भी हम तैयार हैं।
 
कोच ने कहा, हम इसे टूर्नामेंट के पहले मैच की तरह खेलेंगे। हमारी टीम खेल के सभी पहलुओं में बेहतर थी। हमने अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से बेहतर प्रदर्शन किया। मैने खिलाड़ियों से कहा कि कोई दबाव नहीं लेना है। अपने खेल का पूरा मजा लो और उन्होंने वही किया।
 
एक छोटे से देश के लिए फुटबॉल के सबसे बड़े समर में खिताबी मुकाबले तक पहुंचना बड़ी बात है। कोच ने कहा कि क्रोएशिया के लिए और देश के फुटबॉल के लिए यह इतिहास रचने वाला पल है। 
 
उन्होंने कहा कि हमें अक्टूबर में इंग्लैंड से लीग ऑफ नेशंस खेलना है। हमारे यहां वह मैच खेलने के लिए अच्छा स्टेडियम भी नहीं है। लेकिन हमारे पास जज्बा है, गुरूर है और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

ENGvsPAK पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी, इंग्लैंड पर सीरीज हार का खतरा

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

આગળનો લેખ
Show comments