Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नेमार के आंसुओं का राज, अंतिम पलों में गोल दाग कर रो पड़े थे मैदान पर ही...

नेमार के आंसुओं का राज, अंतिम पलों में गोल दाग कर रो पड़े थे मैदान पर ही...
, शनिवार, 23 जून 2018 (13:28 IST)
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार कोस्टारिका के खिलाफ मैच के अंतिम मिनिट में गोल दागने के बाद मैदान पर ही रोने लगे थे। इस पर सोशल मीडिया में जमकर खबरे चल रही थी। शुक्रवार को फुटबॉल विश्व कप में कोस्टा रिका को 2-0 से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।  
अब नेमार ने अपने रोने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ खुशी के आंसू नहीं थे, बल्कि इसके पीछे मेरी विश्व कप के लिए फिट होने की संघर्ष की दास्तान भी थी।' 
 
मैच के बाद नेमार ने सोशल मीडिया पर अपने इस तरह सिर पकड़कर बैठने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, हर कोई नहीं जानता कि मैं किसी स्थिति से गुजरकर यहां पहुंचा हूं। ये आंसू खुशी, दृढ़ इच्छाशक्ति और अपने संघर्ष के थे। मेरे लिए जीवन कभी भी आसान नहीं रहा तो अब क्यों होता।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फीफा विश्व कप 2018 में पहली भारतीय बॉल गर्ल बनी नतानिया