Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दूसरी बार विश्व कप चैम्पियन बनते ही जश्न में डूबा फ्रांस

दूसरी बार विश्व कप चैम्पियन बनते ही जश्न में डूबा फ्रांस
पेरिस , रविवार, 15 जुलाई 2018 (23:07 IST)
पेरिस। रूस में फीफा विश्व कप 2018 में दूसरी बार विश्व विजेता बनते ही पूरे फ्रांस में जश्न का माहौल है। हजारों फुटबॉल प्रशंसक पूरी दुनिया में प्रसिद्ध एफिल टॉवर के आसपास जमा हो गए और जश्न मनाते रहे। विश्व कप फाइनल में आज फ्रांस ने फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हरा दिया।
 
एफिल टॉवर की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर फ्रांस की जर्सी हजारों प्रशंसक नजर आ रहे थे, जिनके हाथों में फ्रांस का राष्ट्रीय ध्वज था। ये दर्शक झूम रहे थे, नाच रहे थे और अपनी टीम की विश्व कप जीत का जश्न मना रहे थे।
 
न सिर्फ पेरिस बल्कि फ्रांस का हर शहर जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। लोग सड़कों पर पटाखे फोड़ रहे हैं और पुंगियां बजाकर अपनी खुशियां जाहिर कर रहे थे। (वेबदुनिया न्यूज) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फ्रांस 20 साल बाद दूसरी बार बना विश्व कप फुटबॉल चैंपियन