Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आज तक एक भी मैच नहीं जीता यह देश फीफा विश्व कप में, इस साल खाता खोलने की उम्मीद

Webdunia
मंगलवार, 29 मई 2018 (15:43 IST)
जैसे क्रिकेट में पहला टेस्ट जीतने में समय लगता है वैसे ही फीफा विश्व कप में नई टीम के लिए मुकाबला जीतना खासा मुशकिल होता है। कुछ टीमें तो प्रीलिमनरी राउंड के आखिर में अपना पहला मुकाबला जीत पाती है। लेकिन यह टीम तो आज तक फीफा विश्वकप में एक भी मुकाबला नहीं जीती। 


 
यहां बात हो रही है मिस्र की जो आज तक फीफा विश्वकप का एक भी मैच नहीं जीत पाया है। इसका कारण यह है कि मिस्र सिर्फ दो बार ही फीफा विश्वकप के लिए क्वालिफाय कर सका है। पहली बार मिस्र 1934 में फीफा विश्व कप का हिस्सा बना था। फिर यह मौका उसे 55 साल बाद मिला। साल 1990 में मिस्र ने फुटबॉल के विश्व कप में हिस्सा लिया। अब यह अवसर उस को 28 साल बाद मिला है। 
 
दोनों ही बार मिस्र एक भी मैच जीतने में विफल रहा था। ऐसा नहीं है कि मिस्र की टीम फुटबॉल की दोयम दर्जे की टीम हो। मिस्र की टीम सात बार अफ्रीकन नेशंस कप जीत चुकी है। लेकिन विश्वकप में उसको अभी तक जीत का स्वाद नहीं मिल पाया है। 
 
फुटबॉल की टीम में देश का एक स्टार खिलाड़ी मौजूद रहता है। मिस्र के स्टार खिलाड़ी है मोहम्मद सलाह। इस बार मिस्र को विश्व कप का टिकट दिलाने वाले सलाह पर ही जीत का दारोमदार रहेगा। अपने देश में  वह लियोनेल मेसी जितनी प्रसिद्धी पा चुके हैं । इस कारण टीम से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। 
 
मिस्र की संभावित स्कैवड :
 
गोलकीपर : एसाम अल हादरी, मोहम्मद एल सेहेनावी, शेरिफ एकरामी, मोहम्मद अवद। 
 
डिफेंडर : अहमद फताही, साद सामीर, अयमान अशरफ, मेहमुद हमदी, मोहम्मद अबदेव शाफी, अहमद हेगाजी, अली गाबेर, अहमद अल मोहम्मदी, करीम हफीज, ओमर गाबेर, आम्रो गाबेर, अम्रो तारेक। 
 
मिडफील्डर : तारेह हमीद, मेहमुद अबदेल अजीज, शिकाबाला, अबदल्लाह अल साइद, सैम मोर्सी, मोहम्मद अलनी, मेहमुद इखाराबल, रमदान सोभी, मेहमुद ट्रेजेगुएटल, अमर वार्डा।
 
फॉरवर्ड : मारवान मोहेसेन, अहमद गोमा, अहमद हसन, मोहम्मद सलाह
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को दूसरे टेस्ट में हराया, लेकिन श्रृंखला शूटआउट में गंवाई

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

આગળનો લેખ
Show comments