Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

FIFA WC 2018 : अंतरिक्ष यात्री फुटबॉल के साथ धरती के लिए रवाना

Webdunia
रविवार, 3 जून 2018 (20:26 IST)
अस्ताना। रूसी अंतरिक्ष यात्री एंतोन श्काप्लेरोव आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से एक फुटबॉल के साथ धरती के लिए रवाना हो गए। यह फुटबॉल इस महीने के अंत में मॉस्को में होने वाले विश्व कप मैच के उद्घाटन में इस्तेमाल की जा सकती है।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकोस्मोस के अनुसार रूस के श्काप्लेरोव, अमेरिका के स्कॉट टिंगले और जापान के नोरिाशिगे कनाई आईएसएस से सोयूज एमएस -07 कैप्सूल में सवार हुए और अंतरराष्ट्रीय समयानुसार नौ बजकर 16 मिनट पर धरती के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी।

वे अंतरिक्ष में 168 दिन गुजारने के बाद कजाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार लगभग 12:40 बजे उतरेंगे। सकोस्मोस ने बृहस्पतिवार को श्काप्लेरोव और उनके साथी ओलेग आर्तेम्एव का वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में एडिडास टेलस्टार 18 फुटबॉल के साथ प्रैक्टिस करते नजर आते हैं।

रूसी समाचार एजेंसी तास ने खबर दी कि बॉल को 14 जून को मॉस्को में 2018 फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन में इस्तेमाल किए जाने का कार्यक्रम है। हालांकि, फीफा ने इसकी पुष्टि नहीं की है। श्काप्लेरोव, टिंगले और कनाई ने अंतरिक्ष में पांच महीने से अधिक समय गुजारा तथा विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग किए। पहली बार अंतरिक्ष जाने वाले टिंगले ने स्टेशन में रोबोटिक भुजा बदलने के लिए अंतरिक्ष में चहलकदमी भी की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

INDvsNZ: 201 रन 5 विकेट, दूसरे सत्र के बीच हुई बराबरी की टक्कर

16 साल के करियर का अंत, पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने कहा हॉकी को अलविदा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेट ली ने भारत को शमी की जगह इस खिलाड़ी को लाने की दी सलाह

આગળનો લેખ
Show comments