Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सूझ नहीं रहा कि क्या ड्रेस पहनें वेलेंटाइन डे की पार्टी में, तो ये टिप्स आपके काम आएंगे

Webdunia
वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े की डेट के अलावा, शहरों में इन दिनों जगह-जगह पर वेलेंटाइन पार्टी व कार्यक्रम के आयोजन भी हो रहे हैं। ऐसे आयोजनों में कई कपल्स आते हैं जो इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। अगर आप भी इस बार कही वैलेंटाइन पार्टी में जा रहे हैं और सूझ नहीं रहा कि कौन सी ड्रेस पहने जो ट्रेंडी लगे, तो आइए हम आपकी मदद कर देते हैं -
 
1 एक खूबसूरत-सी ड्रेस, सेक्सी शूज और आकर्षक ज्वेलरी हर साल की तरह इस बार भी फैशन में इन है।
 
2 अगर आप फैशन प्रेमी हैं, तो इन चीजों के साथ तरह के नए-नए प्रयोग करके अपने लुक को डिफ्रेंट व आकर्षक बना सकते हैं।
 
3 पहनने में कंफर्टेबल और लुक में कूल होने के कारण जींस हर लड़की और लड़के की पहली पसंद होती है। जींस के साथ आप किसी भी प्रकार का  पार्टी टॉप ट्राय कर सकते हैं।
 
4 फार्मल लाइट कलर की बजाय डार्क कलर की जींस पार्टी वियर ड्रेस में हमेशा इन रहती है।
 
5 लड़कियां अपनी पार्टी ड्रेस को परफेक्ट बनाने के लिए उसके साथ पर्स, ब्रेसलेट व स्टिलेटोज पहन सकती है।
 
6 फैशन की दुनिया के रेड कारपेट पर तो टक्सिडो का जलवा हमेशा ही बरकरार रहता है, लेकिन जब टक्सिडो की दखल पार्टी वियर ड्रेस में होती है तब यह आपके लुक को बेहतरीन और उम्दा बना देता है।
 
7 लड़कों के साथ ही टक्सिडो लड़कियों पर भी खूब फबते हैं। लेडिस टक्सिडो स्लिम फिट होने के साथ ही नीचे से नेरो होते हैं। इसके साथ आप फ्लेयर वाली पेंट या पार्टी वियर जींस भी पहन सकते हैं।
 
8 लड़कि के लिए टक्सिडो के साथ एसेसरीज में ब्लैक पर्स का कॉम्बीनेशन लाजवाब लगता है।
 
9 अगर लड़कियां शाइनिंग वाली कोई ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ एसेसरीज सिंपल रखें।
 
10 बाल आपके लुक में बहुत अधिक महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि पार्टी में आप कोई नई हेयरस्टाइल या हेयर कट ट्राय करें।
 
11 यदि आप आउटडोर पार्टी में जा रहे हैं तो अपनी बॉडी को कवर करके जाएं। ट्रेंडी आउटफिट के चक्कर में ठंड से जूझना समझदारी नहीं है।
 
12 पार्टी वियर ड्रेसेस में लड़कों के पास लड़कियों की तरह ड्रेस के ढेर सारे विकल्प नहीं होते हैं। विकल्प के तौर पर उनके पास जींस ही एकमात्र ऐसी ड्रेस है, जिसमें अदल-बदलकर वे अपने लुक को डिफ्रेंट बना सकते हैं।
 
13 लड़के स्टाइलिश और इन्फॉर्मल लुक के लिए ह्वाइट शर्ट के साथ जैकेट पहने सकते है। अगर स्पोर्टी लुक चाहते है, तो  कार्डिगन या जम्पर भी पहन सकते हैं।

ALSO READ: वैलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड से मिलने जा रही हैं? तो तैयार होते हुए भूलकर भी न करें ये गलतियां
 
14 अच्छे शूज आपके लुक को बेहतर बनाते हैं। पार्टी में जाने से पहले आप अपने जूतों की क्लिनिंग और पॉलिश पर एक नजर जरूर डालें।
 
15 स्कार्फ का प्रयोग करें। स्कार्फ आपके गले को कवर करने के साथ आपको रंगों के साथ-साथ नए-नए प्रयोग करने का मौका भी देता है। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ