Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Karwa Chauth Fashion Tips : करवा चौथ पर जानिए 5 फैशन आइडियाज

Webdunia
karwa chauth 2022 
 
करवा चौथ (karwa chauth 2022) का पर्व है और इस दिन महिलाएं अपने पति के सामने सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। जिसके लिए शायद आपने भी तैयारियां शुरू कर दी होगी। लेकिन अक्सर गाड़ी उस मुकाम पर अटक जाती है कि, 'मैं क्‍या पहनूं'। यह सोचते-सोचते त्योहार ही आ जाता है।
 
अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो घबराएं नहीं। आज यह पोस्‍ट पढ़कर समझ जाएंगे कि आप किस तरह का वर्क इस बार पहनना पसंद करेंगे।

तो जानते हैं इस करवा चौथ पर 5 टॉप फैशन आइडियाज के बारे में-karwa chauth top trending fashion ideas 
 
1. पेंट स्टाइल साड़ी- अगर आप किसी क्‍लब में करवा चौथ मना रहे हैं तो और आप कुछ इंडो वेस्‍टर्न पहनना चाहते हैं तो प्लाजो के साथ साड़ी अच्‍छी लगेगी। इसलिए ये स्‍टाइल आप आराम से कैरी कर सकती है। 
 
2. सिक्वेंसिंग- यह पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है। साड़ी, कुर्ता प्लाजो, इंडो-वेस्टर्न, वेस्टर्न टॉप हर स्टाइल में यह पैटर्न काफी पसंद किया जा रहा है। यह सदाबहार पैटर्न है। पार्टी वियर लुक के लिए यह पहली पसंद है। इसके बाद आप अलग नहीं बल्कि मेचिंग की ही ज्वेलरी पहने। अगर आपको हैवी लुक चाहिए तो डार्क कलर पहने और लाइट लुक चाहिए तो लाइट कलर पसंद करें। जी, दोनों का पैटर्न एक ही है लेकिन रंग से बहुत अधिक फर्क पड़ जाता है। 
 
3. मिरर वर्क- जी हां, इन दिनों मिरर वर्क बहुत ट्रेंडिंग है। फिर आप इस वर्क में साड़ी भी पहन सकते हैं या प्लाजो और कुर्ती भी पहन सकते हैं। यह स्‍टाइल आपको एकदम गर्लिश लुक देगा। जिसमें आप यंग और खूबसूरत लगोगी।
 
4. बेल्ट स्टाइल- अभी तक बेल्‍ट सिर्फ इंडो वेस्‍टर्न या जींस पर लगाया करते थे लेकिन साड़ी पर यह खूब जंचता है। साड़ी विथ बेल्‍ट काफी ट्रेंडिंग स्टाइल है। यह आपको इंडो वेस्टर्न लुक देगा। साथ ही किसी भी फंक्शन और फेस्टिवल में आप इसे पहन सकती हो। 
 
5. शिमर- अगर आपको एकदम तामझाम पसंद है तो शिमर का कलेक्‍शन बहुत अच्छा लगता है। इसमें आप गोल्ड, सिल्वर, ग्रे रंग या कोई लाइट कलर पसंद कर सकते हैं। ताकि उसे कहीं भी पहन सकें। आप फुल शिमर नहीं पहनते हुए हाफ शिमर और हाफ प्‍लेन भी पहन सकते हैं। साथ ही आपको क्रिएटिविटी पसंद है तो आप अपनी पसंद से साड़ी भी सिला सकते हैं इस पैटर्न में।



ALSO READ: करवा चौथ पर खास अंदाज में लगाएं सिंदूर, दिखेंगी सुंदर

ALSO READ: करवा चौथ 2022 के नए और खूबसूरत शुभकामना संदेश
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

આગળનો લેખ
Show comments