Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ट्वीट कर बोले राहुल गांधी, हम सत्याग्रही किसानों के साथ

ट्वीट कर बोले राहुल गांधी, हम सत्याग्रही किसानों के साथ
, शनिवार, 26 जून 2021 (12:21 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 7 महीने पूरा होने पर शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी इन सत्याग्रही अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। राहुल गांधी ने  किया कि सीधी-सीधी बात है- 'हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं।'

 
गौरतलब है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।


वे इन तीनों कानूनों को रद्द करने और फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने के लिए एक नया कानून लाने की मांग कर रहे हैं। इन विवादास्पद कानूनों पर बने गतिरोध को लेकर हुई किसानों और सरकार के बीच कई दौरों की वार्ता बेनतीजा रही।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मिशन 2020: भाजपा की अहम बैठक शुरू, नड्डा- शाह समेत कई मंत्री मौजूद