Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लुधियाना में ट्रैक्टर पर लगे झंडे में भिंडरावाले जैसे व्यक्ति का चित्र

लुधियाना में ट्रैक्टर पर लगे झंडे में भिंडरावाले जैसे व्यक्ति का चित्र
, शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (18:54 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में किसानों के चक्काजाम के दौरान एक ट्रैक्टर पर लगे झंडे में खालिस्तानी नेता का चित्र होने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, यह वीडियो एएनआई ने ट्‍वीट किया है। उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को किसानों ने 3 घंटे का चक्का जाम किया है। 
ट्‍विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक ट्रैक्टर पर झंडा लगा हुआ है, ‍उस पर एक चित्र भी है। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले का है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच, ट्‍विटर पर पक्ष-विपक्ष के लोग आमने-सामने हो गए हैं।
webdunia

विवेक नामक व्यक्ति के ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- यह आपने आज देखा है। एनएच 44 पर इस तरह के झंडे और पोस्टर रोज दिखाई देते हैं। वहीं, संकल्प नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- चेक करो, कहीं यह आंदोलन को बदनाम करने की साजिश तो नहीं है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

COVID-19 : चीन देगा नेपाल को Corona vaccine की 5 लाख खुराकें, डेढ़ लाख लोगों का होगा टीकाकरण