Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नए कृषि कानून के तहत मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के किसानों को मिला न्याय

SDM ने कंपनी को अनुबंध मूल्य पर ही धान खरीदी के दिए आदेश

विकास सिंह
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (13:45 IST)
भोपाल। नए कृषि कानून को लेकर जहां देशभर में किसान संगठन केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर आंदोलन पर बैठे हैं। वहीं मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में नए कृषि कानून के तहत किसानों को 24 घंटे के अंदर न्याय मिलने का बड़ा मामला सामने आया है।

किसानों से अनुबंध के बावजूद ध्यान नहीं खरीदने की शिकायत पर होशंगाबाद के पिपरिया एसडीएम कोर्ट ने फॉर्चून राइस लिमिटेड कंपनी को अनुबंधित किसानों से 3000 रूपए प्रति कुंटल की दर से धान खरीदने का आदेश दिया है। मध्यप्रदेश में नए कृषि कानून के तहत यह पहला मामला है जब प्रशासन ने नए कृषि कानून के तहत पहला बड़ा आदेश दिया है।
 
होशंगाबाद जिले के भौखेड़ी के किसान पुष्पराज पटेल और बृजेश पटेल ने पिपरिया एसडीएम नितिन टाले से शिकायत की थी कि फॉर्चून राइस लिमिटेड कंपनी ने पहले पहले किसानों से उनकी धान की फसल खरीदने का अनुबंध किया लेकिन बाद में दाम बढ़ने के बाद वह अपने अनुबंध से मुकर गई और कंपनी के अधिकारी टालमटोल करने लगे। किसानों की शिकायत के बाद एसडीएम ने कंपनी को समन जारी कर 24 घंटे के अंदर किसानों से अनुबंधित दाम पर धान खरीदने का आदेश जारी किया।
 
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि नए कृषि सुधार कानून पूरी तरह से किसानों के हितों की रक्षा करने वाले है और विपक्ष के फैलाए जा रहे सभी भ्रम ‌को जवाब देते हुए हमारे मध्य प्रदेश ‌के होशंगाबाद के‌ किसान भाईयों को नए कृषि कानून ‌के तहत न्याय मिला है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments