Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को 1 महीने के लिए किया सस्पेंड, जानिए वजह

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (00:10 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए एक भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव को बृहस्पतिवार को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया।

यादव संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की कोर समिति के सदस्य रहे हैं। मोर्चा केन्द्र के तीन नए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है। एक वरिष्ठ किसान नेता ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की आमसभा में इस आशय का फैसला लिया गया।

किसान नेता ने कहा, अपनी बैठक में एसकेएम ने योगेन्द्र यादव को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया क्योंकि वे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (घटना) में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे।

उन्होंने कहा, वह (यादव) संयुक्त किसान मोर्चा की बैठकों और अन्य गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।यादव ने बृहस्पतिवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की आमसभा में हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे।

उनमें से चार किसान थे जिन्हें कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रहे वाहन ने कुचल दिया था। घटना से गुस्साए किसानों ने वाहनों में सवार कुछ लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। घटना में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ता और उनका ड्राइवर भी मारे गए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

गुलमर्ग हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात

7 फर्जी ED अफसर कर रहे थे जबरन वसूली, जानिए फिर क्‍या हुआ...

योगी सरकार का बड़ा कदम, जिलाधिकारियों और कमिश्नरों की निवेश प्रगति की होगी मॉनिटरिंग

CM योगी बोले- इस साल UP को मिलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, दोगुनी हुईं MBBS की सीटें

मोदी और जर्मन चांसलर शोल्ज के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर विस्तृत चर्चा

આગળનો લેખ
Show comments