Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

किसान आंदोलन में दिग्विजय की एंट्री,रतलाम किसान महापंचायत से मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज

विकास सिंह
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (12:30 IST)
भोपाल। कृषि कानूनों के खिलाफ करीब 100 दिन से चल रहा किसान आंदोलन अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में किसान आंदोलन के समर्थन में खुलकर आने वाली कांग्रेस ने अब मध्यप्रदेश में भी किसान पंचायत शुरु कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में आज कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश के रतलाम में पहली किसान पंचायत कर रही है। किसान पंचायत की अगुवाई प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव कर रहे है। 
 
किसानों के समर्थन में किसान पंचायत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में किसान आंदोलन को किसान पंचायत के जरिए प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाएगी। हलांकि दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसान पंचायत के दौरान मंच पर वह न तो खुद बैठेंगे और न ही कांग्रेस पार्टी के नेता के तौर पर कोई शिरकत करेगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भारतीय कृषक समाज के नेता के तौर पर किसान पंचायत के मंच पर नजर आएंगे और भाषण भी देंगे। किसान पंचायत को लेकर अरुण यादव ने कहा कि पूरे देश का किसान आज आंदोलित है और जब तक केंद्र सरकार काला कानून वापस नहीं लेगी तब तक किसानों का आंदोलन चलेगा। 

चुनाव में भाजपा के विरोध का किया है एलान-कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले तीन 3 महीनों से चल रहे आंदोलन को गैर-राजनीतिक विरोध बताने वाले किसान नेताओं ने बड़ा राजनीतिक एलान किया है।  किसान नेताओं ने अब चुनावी राज्यों में BJP का विरोध करने का फैसला किया है ।  संयुक्त किसान मोर्चा किसान नेताओं को चुनाव वाले राज्यों में भेजेगा, जो वहां के किसानों से बीजेपी व उसके सहयोगी दलों के अलावा किसी दूसरे दल को वोट देने की अपील करेंगे । इसकी शुरुआत 12 मार्च को कोलकाता से होगी । इससे पहले भी किसान नेताओं की ओर से बीजेपी नेताओं को गांव-शहरों में नहीं घुसने देने की अपील की गई थी।  
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments