Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कांग्रेस का मोदी पर हमला, कहा- ट्रैक्टर यात्रा निकालने को मजबूर हैं किसान

कांग्रेस का मोदी पर हमला, कहा- ट्रैक्टर यात्रा निकालने को मजबूर हैं किसान
, गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (14:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया है कि वे दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों की परेशानी को नहीं समझते हैं और उनकी पीड़ा पर मौन साधे हुए हैं इसलिए निराश होकर आंदोलनकारी किसान ट्रैक्टर रैली निकालने को मजबूर हो रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को यहां पत्रकारों के सवालों पर कहा कि मोदी किसानों के साथ निर्मम और निर्दयी व्यवहार कर रहे हैं। वे उनकी पीड़ा को नहीं समझ पा रहे हैं इसीलिए उनके बारे में कुछ भी विचार करने और बोलने को तैयार नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा पर कड़कड़ाती ठंड में आंदोलन कर रहे किसान बहुत परेशान हैं। वे कड़ी ठंड में खुले में बैठे हैं। अब तक 60 आंदोलनकारी किसान दम तोड़ चुके हैं लेकिन सरकार उनके बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि मोदी को किसानों ही नहीं, आम लोगों के साथ हो रहे अत्याचार की भी फिक्र नहीं है। उत्तरप्रदेश में हाथरस की घटना हुई और अब उसी तरह की दर्दनाक घटना बदायूं में हुई है लेकिन प्रधानमंत्री इन सभी प्रकरणों पर मौन साधे हुए हैं। यह सबके लिए चिंता की बात है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुप्रीम कोर्ट की सरकार को चेतावनी, किसान आंदोलन भी तब्लीगी जमात न बन जाए