Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केंद्र सरकार को किसानों की परवाह नहीं : अशोक गहलोत

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (17:15 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि उसे किसानों की परवाह नहीं है। हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जब से मोदी सरकार आई है उनकी फासीवादी सोच है वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

किसान, मजदूर, आम आदमी दुखी हो गया है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है और देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से सरकार में आज जो लोग बैठे हुए हैं, उनका ना लोकतंत्र में, ना धर्मनिरपेक्षता में, और ना समाजवाद में विश्वास है इसलिए आज हम देख रहे हैं कि किस प्रकार से 70 दिन से ज्यादा हो गए किसानों को दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए। 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। सरकार को परवाह ही नहीं है, इतनी संवेदनहीन सरकार।

गहलोत ने कहा, हमने कभी सोचा नहीं होगा कि देश में वे लोग, आएंगे जो अन्नदाता से इस प्रकार का व्यवहार करेंगे। उनको किस प्रकार आतंकवादी, खालिस्तानी, आंदोलनजीवी... पता नहीं क्या-क्या शब्दों का उपयोग करते हैं। संसद के अंदर भी संसद के बाहर भी। यह प्रधानमंत्री की गरिमा के खिलाफ है।
ALSO READ: विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- इंदिरा गांधी ने दिया था 'हम दो, हमारे दो' का नारा
इस प्रकार के व्यक्तव्य देना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है। पूरा मुल्क देख रहा है। वह धीरे-धीरे समझ गया है, यह नौंटकी चलने वाली नहीं है। कितनी भी नौटंकी कर लो।महापंचायत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

तगड़े फीचर्स के साथ आया Infinix का एक और सस्ता स्मार्टफोन

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सरकार ने 2 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए किन राज्‍यों को होगा फायदा, कितनी है लागत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, संपत्ति ध्वस्तीकरण से प्रभावित लोग कर सकते हैं अदालत का रुख

આગળનો લેખ
Show comments