Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अखिलेश बोले, नए कृषि कानूनों से देश फिर हो जाएगा गुलाम, कॉर्पोरेट्स को पहुंचेगा लाभ

Webdunia
मंगलवार, 23 मार्च 2021 (19:01 IST)
मेरठ (उत्तरप्रदेश)। केंद्र के नए कृषि कानूनों से सिर्फ कॉर्पोरेट्स का भला होने का आरोप दोहराते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो देश फिर से गुलाम हो जाएगा। मवाना में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने देश में व्यापार करने आई ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का संदर्भ देते हुए कहा कि जिन्‍होंने इतिहास पढ़ा होगा वे जानते होंगे कि व्‍यापार करने वाली एक कंपनी कैसे सरकार बन गई। एक कानून पास हुआ और कंपनी कानून बन गई।

ALSO READ: राधा-रानी मंदिर में अखिलेश यादव के सामने लगे मोदी जिंदाबाद नारे
 
उन्होंने ब्रिटिश कंपनी/शासन के दौरान किसानों पर अत्याचार के खिलाफ हुए आंदोलनों का हवाला देते हुए किसानों से कहा कि जो लड़ाई उस समय लड़ी गई थी। उसकी आज भी जरूरत है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए ज्यादातर क्रांतिकारी मजदूर या किसान के बेटे थे। उन्होंने कहा कि ये तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद कर देंगे। 
 
लोकसभा सीटों की संख्या के आधार पर उत्तरप्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण होने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बताया जाता है कि जो हस्तिनापुर से जीत जाता है, उसी की सरकार बनती है। लोगों से उत्तरप्रदेश में सपा को जीत दिलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने उत्तरप्रदेश खो दिया तो वह दिल्ली भी खो देगी।

ALSO READ: अखिलेश यादव बोले, तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वॉरंट, वह मजदूर बनकर रह जाएगा
 
किसान आंदोलन का विरोध करने वालों को असामाजिक बताते हुए यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पाया। गन्‍ने का भुगतान नहीं हुआ। आज भी पश्चिमी उत्तरप्रदेश में किसान गन्‍ना भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। 
 
उप्र में भाजपा शासन के 4 साल पूरे होने पर सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न आयोजनों पर कटाक्ष करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि 4 साल से जश्‍न मना रही है सरकार बताओ, किसान क्‍यों परेशान है। सपा ने जितनी गन्‍ने की जितनी कीमत बढ़ाई थी उतनी आप क्यों नहीं बढ़ा पाए। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के बैंक डूबने लगे हैं, नौजवानों के पास काम नहीं है, ऐसे में देश को विश्‍वगुरु बनाने का सपना दिखाने वाले लोग ही बताएं कि देश कैसे विश्‍वगुरु बनेगा। इस मौके पर यादव ने शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी अनावरण किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments