Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टोल प्लाजा कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पड़ा महंगा, 100 से अधिक किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

टोल प्लाजा कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पड़ा महंगा, 100 से अधिक किसानों के खिलाफ मामला दर्ज
, शनिवार, 13 मार्च 2021 (16:10 IST)
नोएडा। नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टोलकर्मियों के साथ कथित रूप से गाली-गलौच एवं मारपीट करने के मामले में 100 से अधिक किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा के नोडल अधिकारी ईश्वर सिंह ने थाना जेवर में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें कहा गया है कि संजय कसाना, अशोक, सचिन, नरेंद्र भाटी तथा नरेश समेत करीब 100 लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के बैनर तले शुक्रवार को जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचे तथा वहां तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Corona की नई लहर नहीं, vaccination और covid protocols के पालन से रुकेगा संक्रमण