Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मनोहर लाल खट्टर बने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री, 9 साल तक रहे हरियाणा के सीएम

Webdunia
Manohar Lal Khattar hindi Biography : हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली। खट्टर आरएसएस के पूर्व प्रचारक रहे हैं। 9 साल तक हरियाणा के मुख्‍यमंत्री रहे। पहली बार 2024 में लोकसभा चुनाव जीते।
 
राजनीतिक करियर : 1977 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर अपने निजी जीवन को जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। 1980 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। बतौर प्रचारक 14 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
 
इसके बाद 1994 में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए। हरियाणा में वे पार्टी के संगठन महामंत्री रहे। 1996 में मनोहर लाल को हरियाणा में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने का मौका मिला। 2002 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर की भाजपा इकाई चुनाव समिति के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
 
भाजपा को 6 में से 3 सीटें हासिल हुईं। हरियाणा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संगठन का काम कर चुके मनोहर लाल को भाजपा ने 2014 में करनाल से पहला विधानसभा चुनाव लड़वाया और पहली बार में ही जीत हासिल करते ही उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। 
 
जन्म और शिक्षा : मनोहर लाल का जन्म 5 मई 1954 को ज़िला रोहतक के निंदाणा गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। मनोहरलाल खट्टर ने 6  वर्ष की आयु में स्कूली शिक्षा शुरू की। खट्टर अपने परिवार में एकमात्र सदस्य थे जिन्होंने 10वीं के बाद पढ़ाई की। मनोहर लाल डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वे परिवार के अन्य सदस्यों की तरह ही खेती करें।
 
उन्होंने रोहतक के नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश लिया। मेडिकल कॉलेज की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मनोहर लाल ने दिल्ली का रुख किया, जहां जाकर उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया। उन्होंने व्यवसाय के साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी की।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Phulpur Assembly By election: सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी ने नामांकन पत्र किया दाखिल

चक्रवात दाना का बाहरी बैंड पूर्वी तट से टकराया, ओडिशा में तेज बारिश

चक्रवात दाना के मद्देनजर ओडिशा में 288 बचाव दल तैनात, प्रशासन हाई अलर्ट पर

चक्रवाती तूफान दाना से ताजा हुईं चक्रवात फैलिन की खौफनाक यादें, कैसा था तबाही का मंजर?

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

આગળનો લેખ
Show comments