Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Earth Day 2023 : विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम क्या है? जानिए 5 बातें

Webdunia
हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। दरअसल सन् 1970 में इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी और इसका श्रेय अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन को जाता है, जो पर्यावरण को बचाने के लिए राह खोजने में लगे थे। 
 
विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम : 
 
वर्ष 2023 में विश्व पृथ्वी दिवस की (Earth Day 2023 Theme) थीम 'हमारे ग्रह में निवेश करें' (Invest in our planet) रखी गई है। जिसका उद्देश्य वर्तमान समय में मानव समुदाय, सरकार तथा व्यवसायों को प्राथमिकता देने और भावी पीढ़ियों को ग्रह की रक्षा तथा उसके संरक्षण को लेकर कार्रवाई करके उचित कदम बढ़ाने का आह्वान करती है।
 
Earth Day 2023 की जानें 5 खास बातें 
 
1. माना जा रहा है कि विश्व पृथ्वी दिवस पर पिछले साल के अभियान की सफलता के आधार पर, यह थीम हमारे ग्रह की भलाई और स्थिरता में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देती है। 
 
2. यह दुनियाभर में पृथ्वी और पर्यावरण को लेकर सकारात्मक बदलाव लाने तथा आज की चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है, ताकि हम धरती का संरक्षण कर सकें। 
 
3. प्रत्येक वर्ष, 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है और वर्तमान समय में बढ़ती हूई मानवजनित प्रदूषण और हानिकारक गतिविधियों को देखते हुए वर्ष 2023 की यह थीम लोगों में ग्रह के पर्यावरण की रक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उसके संबंध में कार्रवाई के लिए समर्पित है। 
 
4. वर्तमान समय में बढ़ते संसाधनों, कारखाने, वाहन, वायु प्रदूषण, बढ़ते मकान तथा कट रहे वृक्षों तथा प्रकृति के साथ बेरहम मनमानी के कारण पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। जिसके चलते आगामी समय में हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अत: पृथ्वी के बचाव के लिए शीघ्र ही हमें उचित कार्य करके इसके बचाने का भरकस प्रयत्न करना होगा। 
 
5. अमेरिकी राजनीतिज्ञ और पर्यावरण कार्यकर्ता रहे सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पृथ्वी दिवस के विचार की परिकल्पना करके आगामी समय में बढ़ते पर्यावरणीय मुद्दों को संबोधित करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता और कार्रवाई के इस दिन की कल्पना की थी और तब से यह दुनियाभर के कई देशों में होने वाली घटनाओं और गतिविधियों के साथ एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।

अत: पूरी दुनिया के लोगों को एकजुट होकर तथा पर्यावरण, प्र‍कृति, धरती-जल के प्रति जागरूक होकर इन सभी को बचाने के लिए प्रयास तथा इसके हित में आवश्‍यक कार्य करना होगा तथा पर्यावरण के बारे में सतर्क रहना होगा।

ALSO READ: World Earth Day : विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

ALSO READ: Earth Day Poem : विश्व पृथ्वी दिवस पर हिन्दी कविता

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments