Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

योगिनी एकादशी का पारण कब है और कैसे करें पारण?

Webdunia
वर्ष 2023 में जून माह का एकादशी व्रत 14 जून, दिन बुधवार को रखा जा रहा है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी 'योगिनी एकादशी' के नाम से जनमानस में प्रचलित है। इस दिन भगवान श्री विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना करने तथा उपवास रखने का महत्व है। यह एकादशी तीनों लोकों में प्रसिद्ध होने के साथ ही मोक्ष देने वाली भी मानी जाती है।
 
आइए जानते हैं यहां कब है योगिनी एकादशी का पारण : 
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ एकादशी की शुरुआत मंगलवार, 13 जून को सुबह 9.28 मिनट से हो रही है तथा इसका समापन 14 जून, बुधवार सुबह 8.48 मिनट पर होगी अत: उदयातिथि के अनुसार योगिनी एकादशी व्रत 14 जून को रखा जाएगा। 
 
पारण का सही समय यहां जानें : 
 
योगिनी एकादशी व्रत का पारण (व्रत तोड़ने का समय)- दिन गुरुवार, 15 जून 2023 को सुबह 05.23 से 08.10 मिनट तक रहेगा। 
 
अब जानें कैसे करें पारण : 
 
- योगिनी एकादशी व्रत के पारण से पहले पुन: श्री विष्‍णु-लक्ष्मी जी का पूजन करके सर्वप्रथम ब्राह्मणों को भोजन करवाएं तथा दान-दक्षिणा दें।
 
- गरीब तथा असहाय लोगों को अन्न, वस्त्र तथा रुपए-पैसे का दान करें।
 
- फिर स्वयं पारण करें।
 
- ध्यान रखें कि पारण द्वादशी तिथि के पहले किया जाना ही उचित रहता है। 
 
- योगिनी एकादशी व्रत का पारण गुरुवार, 15 जून के दिन सुबह 8.10 से पहले किया जाना शास्त्रसम्मत रहेगा। क्योंकि 8.32 मिनट पर द्वादशी तिथि का समापन हो जाएगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ekadashi vrat 2023
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

दिवाली के पहले रमा एकादशी, जानें व्रत पूजा विधि एव पारण समय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

આગળનો લેખ
Show comments