Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mohini Ekadashi Upay: मोहिनी एकादशी के 5 सरल उपाय बदल सकते हैं किस्मत आपकी

Webdunia
इस वर्ष 1 मई 2023, सोमवार को वैशाख शुक्ल एकादशी के दिन मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2023) का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सक‍ती है।

आइए यहां जानते हैं 5 सरल उपायों के बारे में- 
 
1. मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के समक्ष घी का दीया जलाएं और कम से कम ग्यारह (11) परिक्रमा करें। इतना ही नहीं इस दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करके दीपक प्रज्वलित करें और इसकी भी परिक्रमा करें। यह उपाय फलदायी साबित होगा। 
 
2. इस दिन पीले फल, वस्त्र और पीले पुष्प श्री विष्‍णु मंदिर में अर्पित करें और दक्षिणावर्ती शंख की विधिवत पूजा करने से लाभ होगा। श्रीहरि को पीले रंग की वस्तु अर्पित करना शुभ होता है। 
3. एकादशी पर खीर में तुलसी पत्‍ता डालकर भगवान श्री विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी को भोग लगाएं। इससे पहले श्री विष्णु जी का गंगाजल और केसरयुक्त दूध से अभिषेक करेंगे तो विशेष कृपा प्राप्त होगी।
 
4. सभी तरह के संकटों के निवारण हेतु इस दिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का तुलसी माला से अधिक से अधिक जप करें। 
 
5. विवाह योग्य जातकों को इस दिन पीले फूलों से श्री भगवान विष्णु का पूजन करके अपनी मनोकामना मांगते हुए शीघ्र ही शादी की कामना करें। श्रीहरि आपके मन की मुराद अवश्य पूरी करेंगे। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


ALSO READ: Mohini Ekadashi 2023: कब है मोहिनी एकादशी? पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और व्रत पारण समय

ALSO READ: वरुथिनी और मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments