Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

13 अक्टूबर : कमला एकादशी का महत्व, कथा, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, पारण का शुभ समय

Webdunia
अधिक/ पुरुषोत्तम मास में आने वाली एकादशी का नाम कमला है। यह एकादशी 13 अक्टूबर 2020, मंगलवार को आ रही है। आश्विन मास तथा अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मतभिन्नता के कारण परमा एकादशी कहा जाता है।

इस एकादशी का व्रत करने पर मनुष्य कीर्ति प्राप्त करके बैकुंठ को जाता है, जो मनुष्यों के लिए भी दुर्लभ है। एकादशी के दिन इस विधि-विधान से पूजन कर मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।

ALSO READ: 13 अक्टूबर : कमला एकादशी का महत्व एवं पढ़ें पौराणिक कथा
 
 
आइए जानें कैसे करें पूजन- 
 
* कमला/ परमा एकादशी करने के लिए दशमी के दिन व्रत का आरंभ करके जौ-चावल आदि का भोजन करें तथा नमक न खाएं। 
 
* एकादशी के दिन मसूर की दाल, चना, शहद, शाक और लहसुन, प्याज के सेवन से बचना चाहिए। 
 
 
* इस दिन दूसरे किसी अन्य का दिया हुआ भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।
 
* शास्त्रों के अनुसार पुरुषोत्तम कमला एकादशी के दिन कांसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।
 
* इस दिन मीठे में केवल फलाहार का सेवन ही करना चाहिए।
 
* भूमि पर सोएं और ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें। 
 
* एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में शौच आदि से निवृत्त होकर दंतधावन करें और जल के 12 कुल्ले करके शुद्ध हो जाएं।
 
 
* सूर्य उदय होने के पूर्व उत्तम तीर्थ में स्नान करने जाएं। 
 
* इसमें गोबर, मिट्‍टी, तिल तथा कुशा व आंवले के चूर्ण से विधिपूर्वक स्नान करें। 
 
* श्वेत वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें।
 
* इस दिन कमला, पद्मिनी एकादशी की कथा अवश्य पढ़ना चाहिए तथा ईश्वर स्मरण करते हुए समय बिताना चाहिए।
 
कमला / परमा एकादशी पूजन का शुभ मुहूर्त
 
 
एकादशी तिथि का प्रारंभ- 12 अक्टूबर 2020, सायं 4.38 मिनट से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2020, मंगलवार को दोपहर 2.35 पर एकादशी तिथि की समाप्ति होगी। 
 
पारण का मुहूर्त- बुधवार, 14 अक्टूबर, को सुबह 06. 21 मिनट से 8.39 मिनट तक रहेगा। 


ALSO READ: भगवान विष्णु के मंत्र : अधिक मास में इन मंत्रों से प्रसन्न होंगे वासुदेव

ALSO READ: ॐ जय जगदीश हरे : एकादशी पर इस आरती से करें श्रीविष्णु को प्रसन्न

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments