Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भगवान विष्णु को चढ़ाएं घर में उपलब्ध ये 11 चीजें और करें प्रसन्न

अनिरुद्ध जोशी
एकादशी तिथि को श्रीहरि विष्णु का पूजन किया जाता है। आओ जानते हैं एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में कौन सी 11 चीजें चढ़ाने से वे प्रसन्न होंगे।
 
 
1. पुष्प : अगस्त्य, पारिजात, कमल, जूही, केवड़ा, मालती और वैजयंती के फूल अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
 
2. खीर : भगवान विष्णुजी को खीर का नैवेद्य बहुत पसंद है। खीर कई प्रकार से बनाई जाती है।
 
3. हलवा : सूजी का हलवा विष्णुजी को बहुत प्रिय है।
 
4. पंचामृत : पूजा-पाठ या आरती के बाद तुलसीकृत जलामृत व पंचामृत चढ़ाएं।
 
5. तुलसी का पत्ता : विष्णु के पूजन और नैवेद्य में तुलसी का पत्ता चढ़ाना अनिवार्य है। इससे वे बहुत ज्यादा प्रसन्न होते हैं।
 
6. केला : केला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं उनके नैवेद्य में केला होना भी जरूरी है।
 
7. श्रीफल : फल और फूल के साथ श्रीफल चढ़ाने से लक्ष्मीपति प्रसन्न होते हैं।
 
8. पीला वस्त्र : पीला रंग भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। उन्हें पितांबर वस्त्र पहनाया जाते हैं और पीले पाट पर पीला वस्त्र बिछाकर उन्हें विराजमान किया जाता है।
 
9. चंदन या गोरोचन : भगवान श्रीविष्णु को गोरोचन और चंदन प्रिय है। गोरोचन गाय के शरीर से प्राप्त होता है और चंदन का एक वृक्ष होता है। चंदन कई प्रकार के होते हैं। गोपी चंदन उन्हें सबसे प्रिय हैं।
 
10. अक्षत : अक्षत का अर्थ चावल है। चावल उनके मस्तक पर लगाते भी हैं और केसर भात बनाकर उन्हें चढ़ाते भी हैं।
 
11. तिल : कहते हैं कि काले और सफेद तिल विष्णुजी के शरी से ही उत्पन्न हुए थे। एक घी का दीपक जलाकर उसमें काले या सफेद तिल चढ़ाएं।

ALSO READ: ॐ जय जगदीश हरे : एकादशी पर इस आरती से करें श्रीविष्णु को प्रसन्न

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

આગળનો લેખ
Show comments