Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Ekadashi 2021 Rules : एकादशी के नियम, जानिए क्या नहीं करना चाहिए इस दिन

Ekadashi 2021 Rules : एकादशी के नियम, जानिए क्या नहीं करना चाहिए इस दिन
Ekadashi Vrat ke Niyam
 
एकादशी पर बचें इन चीजों के सेवन से, जानिए 13 वस्तुएं
 
हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत-उपवास का बहुत महत्व है। वैसे तो सभी धर्मों के नियम भी अलग-अलग होते हैं। खास कर हिन्दू धर्म के अनुसार एकादशी व्रत करने की इच्छा रखने वाले मनुष्य को दशमी के दिन से ही कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना चाहिए। इस दिन एकादशी का व्रत करने वालों को दशमी के दिन निम्नलिखित वस्तुओं का त्याग करना चाहिए।

आइए जानें एकादशी के दिन किन-किन वस्तुओं का सेवन न करें-
 
1. मसूर की दाल
 
2. मांस
 
3. कांसे के बर्तन में भोजन करना
 
4. चने का शाक,
 
5. कोदों का शाक
 
6. मधु (शहद)
 
7. दूसरे का अन्न
 
8. दूसरी बार भोजन करना
 
9. स्त्री प्रसंग।
 
10. व्रत वाले दिन जुआ नहीं खेलना चाहिए।
 
11. इस व्रत में नमक, तेल अथवा अन्न वर्जित है।
 
12. एकादशी के दिन पान खाना, दातुन करना, दूसरे की निंदा करना तथा चुगली करना एवं पापी मनुष्यों के साथ बातचीत सब त्याग देना चाहिए। 
 
13. उस दिन क्रोध, मिथ्या भाषण का त्याग करना चाहिए। इन नियमों का पालन करते हुए जो भक्त एकादशी का व्रत रखते हैं उन्हें श्रीहरि का आशीर्वाद अवश्य मिलता है।


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कौन है क्षेत्रपाल भैरव, जानिए 11 रहस्य