Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देवशयनी एकादशी पर करें ये 10 शुभ कार्य, मिट जाएंगे सभी संकट और होगा बहुत शुभ

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2023 (18:37 IST)
Devshayani Ekadashi 2023: आषाढ़ माह की एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु 4 माह के लिए सोने चले जाते हैं। इस दिन के बाद चातुर्मास प्रारंभ हो जाएंगे। 29 जून 2023 गुरुवार के दिन देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। देवशयनी एकादशी पर 12 शुभ कार्य करने से मिलेगी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता।
 
  1. इस दौरान विधिवत व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्त होती है और व्यक्ति निरोगी होता है।
  2. इस दिन प्रभु हरि की विधिवत पूजा करने से सभी तरह के संकट कट जाते हैं।
  3. इस दिन तुलसी और शालिग्राम की विधिवत रूप से पूजा और अर्चना करना चाहिए।
  4. इस दिन चावल, प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा, बासी भोजन आदि बिलकुल न खाएं।
  5. इस दिन पौराणिक कथा सुनने और श्रीसूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  6. देवशयनी एकादशी पर रात्रि में भगवान विष्णु का भजन व स्तुति करें और स्वयं के सोने से पहले भगवान को शयन कराएं।
  7. विष्णुजी को इस मंत्र से सुलाएं- ‘सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जमत्सुप्तं भवेदिदम्। विबुद्धे त्वयि बुद्धं च जगत्सर्व चराचरम्।।
  8. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने और ब्राह्मणों को दक्षिणा देने से संतान सुख प्राप्त होता है।
  9. इस दिन सभी ओर के तीर्थ ब्रज में एकत्रित हो जाते हैं। अत: ब्रज यात्रा पुण्य का कार्य है।
  10. आषाढ़ के महीने में अंतिम पांच दिनों में भगवान वामन की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।
  11. इस दिन गाय, कौवा, कुत्ते और पक्षियों को अन्नदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
  12. जल में आंवले का रस मिलाकर स्नान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है और समस्त पाप कट जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

આગળનો લેખ
Show comments