Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Eid Al Adha 2023 : ईद अल अदहा के दिन क्या करते हैं?

Webdunia
इस वर्ष 29 जून को ईद-उल-अजहा (Eid ul Adha) या बकरीद (Bakrid) का त्योहार मनाया जाएगा। ईद-उल-अजहा पैगंबर हजरत इब्राहीम अलेहिस्सलाम द्वारा अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माईल अलैय सलाम की कुर्बानी देने की यादगार है। इस्लाम धर्म में ईद-उल-जुहा पर कुर्बानी देने के कुछ नियम भी हैं, जिसका पालन करना हर मुसलमान के लिए जरूरी माना गया है। 

आइए यहां जानते हैं यहां ईद-उल-अजहा के दिन क्या करें-  
 
1. ईद अल अदहा के दिन सुबह जल्दी उठकर नमाज अदा करें। 
 
2. मिस्वाक (दातून) करना।
 
3. खुद की सफाई करके गुस्ल (नहाना) के पश्चात पुरुष, महिलाएं और बच्चे अच्छी पोशाक नए या पुराने, लेकिन साफ कपड़े पहनते हैं।
 
1. कुर्बानी सिर्फ हलाल पैसों से ही की जा सकती है, यानी जो पैसे जायज तरीके से कमाए गए हों। 
 
4. ईद-उल-जुहा के दिन कुर्बानी बकरे, भेड़, ऊंट और भैंस पर की जाती है। 
 
5. कुर्बानी करते वक्त जानवर को किबला रुख लिटाकर दुआ पढ़ते हुए कुर्बानी करना चाहिए।
 
6. कुर्बानी के समय जानवर को किसी भी तरह की चोट या बीमारी नहीं होनी चाहिए, वह बिल्कुल स्वस्थ होना चाहिए, क्योंकि इस्लाम धर्म में ऐसे जानवरों पर कुर्बानी जायज़ नहीं है।  
 
7. कुर्बानी के गोश्त के 3 बराबर हिस्से करना चाहिए, जिनमें से 1 अपने घर के लिए, 2 रिश्तेदारों व दोस्तों के लिए और 3 गरीबों के लिए होना चाहिए।
 
बेशक अल्लाह को कुर्बानी का गोश्त नहीं पहुंचता है, बल्कि वह तो केवल कुर्बानी के पीछे बंदों की नीयत को देखता है। अत: ईद उल अजहा पर कुर्बानी दी जाती है। यह एक जरिया है जिससे बंदा अल्लाह की रजा हासिल करता है। 

Eid al-Adha 2023
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

આગળનો લેખ
Show comments