Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दशहरा पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Webdunia
Dussehra puja ka shubh muhurat: आश्‍विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन विजयादशमी और दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन दुर्गा पूजा, हवन, शस्त्र पूजा और रावण दहन करने का खास महत्व होता है। खास मुहूर्त में ही उपरोक्त कार्य किए जाते हैं। आओ जानते हैं कि दशहरा पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे करें दशहरा की पूजा।
 
दशमी तिथि:-
दशमी तिथि प्रारम्भ- 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 से...
दशमी तिथि समाप्त- 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03:14 तक।
 
विजया दशमी : विजयादशमी पर माता दुर्गा की पूजा होती है। इसी के साथ ही देवी अपराजिता की पूजा भी होती है और इसी दौरान शस्त्र पूजा भी होती है। विजयादशमी की पूजा विजयी मुहूर्त में होती है। विजययी मुहूर्त दो समय होता है।
 
विजयादशमी पूजा का शुभ मुहूर्त:
अभिजित मुहूर्त : सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 के बीच।
 
पहला विजयी मुहूर्त : दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजर 43 मिनट के बीच।
दूसरा विजयी मुहूर्त : जब सूर्यास्त होता है और आसमान में कुछ तारे दिखने लगते हैं तो यह अवधि विजय मुहूर्त कहलाती है। 
 
अपराह्न पूजा का समय- दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट के बीच।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट के बीच।
सायाह्न पूजा मुहूर्त : शाम 05 बजकर 43 मिनट से 07 बजे के बीच।
 
रावण ददहन का समय : सूर्यास्त बाद प्रदोष काल में रावण दहन होता है। 
24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट के बाद से किया जाएगा। 
रावण दहन का उचित समय : रात्रि 07 बजकर 19 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट के बीच।
पूजा विधि- 
- इस पूजा के लिए घर से पूर्वोत्तर की दिशा में कोई पवित्र स्थान को नियुक्त करके उसे पवित्र करें।
- यह स्थान किसी गार्डन, आंगन आदि आसपास या घर का पूजा घर या ईशान कोण भी हो सकता है। 
- पूजा स्थान को स्वच्छ करके चंदन का लेप लगाएं। लेप के साथ अष्टदल चक्र (8 कमल की पंखुड़ियां) बनाएं। 
- अब अपराजिता देवी के नीले फूल या सफेद फूल के पौधे को पूजन में रखें। 
- फूल और अक्षत के साथ देवी अपराजिता की पूजा करने का संकल्प लें।
- अष्टदल चक्र के मध्य में 'अपराजिताय नम:' मंत्र के साथ मां देवी अपराजिता का आह्वान करें।
- मां जया को दाईं ओर क्रियाशक्त्यै नम: मंत्र के साथ आह्वान करें तथा बाईं ओर मां विजया का 'उमायै नम:' मंत्र के साथ आह्वान करें।
- इसके उपरांत 'अपराजिताय नम':, 'जयायै नम:' और 'विजयायै नम:' मंत्रों के साथ शोडषोपचार पूजा करें।
- विसर्जन मंत्र- अब निम्न मंत्र के साथ पूजा का विसर्जन करें।
-' हारेण तु विचित्रेण भास्वत्कनकमेखला। अपराजिता भद्ररता करोतु विजयं मम।'
- पूजा के बाद प्रार्थना करें और आरती उतारें।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali 2024 : इस दीपावली अपने घर को इन DIY दीयों से करें रोशन

दिवाली पूजा के लिए कैसी होनी चाहिए लक्ष्मी जी की तस्वीर: जानिए नियम और पूजा विधि

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

इस दिवाली करिए मां लक्ष्मी के इन पांच मंदिरों के दर्शन, यहां की महिमा है अपरम्पार, हर मनोकामना होती है पूरी

આગળનો લેખ
Show comments