Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विजयादशमी पर्व : जानिए महत्व और मंगल मुहूर्त

Webdunia
30 सितंबर 2017 यानी अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। भगवान श्रीरामचन्द्र ने देवी सीता को राक्षसराज रावण से  मुक्त कराने के लिए 10 दिनों तक युद्ध किया था। दसवें दिन श्रीराम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। विजय की खुशी के उपलक्ष्य में दशहरा का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। 
 
दशहरा नौ दिन चलने वाली दुर्गा पूजा की समाप्ति का प्रतीक भी है। देवी दुर्गा ने जनमानस की रक्षा के लिए महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा और देवी चामुंडेश्वरी की पूजा की जाती है, जिन्होंने लोगों की रक्षा के लिए महिषासुर और असुरों की सेना को चामुंडा की पहाड़ी में युद्ध कर पराजित किया था। 
 
इस वर्ष दशहरे का पर्व 30 सितंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। दशमी तिथि 29 सितंबर की रात्रि 11 बजकर 50 मिनट से आरंभ होगी और रात्रि 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। 
 
दशहरे का मंगल विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक। 
 
पूजा का समय-1 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट  तक।
 
विजय दशमी के दिन नीलकण्ठ का दर्शन शुभ माना जाता है। विजय काल में शमी वृक्ष का विधिवत पूजन करने का विधान है एवं इसी काल में राजचिन्ह, हाथी, घोड़े, अस्त्र-शस्त्र आदि का पूजन किया जाता है, जिसे शास्त्रों में लोहाभिसारिक कर्म कहते हैं। इस दिन लोग शस्त्र पूजा या कोई नया कार्य प्रारंभ करते हैं। जैस-अक्षर लेखन आरंभ, नया व्यापार, बीज बोना, सगाई, वाहन आदि खरीदना। 
 
दशहरा साढ़े तीन मुहूर्तो में आता है दशहरा साढ़े तीन मुहूर्तो में आता है, इस दिन बिना मुहूर्त देखें कोई भी नया कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कार्य आरंभ किया जाता है, उस कार्य में श्रेष्ठ विजय हासिल होती है। 

रावण पर विजय प्राप्त करें... 
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments