Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Dussehra 2024 date: दशहरा पर करते हैं ये 10 महत्वपूर्ण कार्य

WD Feature Desk
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (13:05 IST)
Highlights 
ALSO READ: Dussehra: दशहरा और विजयादशमी में क्या अंतर है?
 
Dussehra 2024: वर्ष 2024 में विजयादशमी या दशहरे का पावन पर्व 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को मनाया जा रहा है, यह हिंदुओं का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष के दसवें दिन भारतभर में दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत और विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व भी कहा जाता है। इस पर्व को मनाने का प्रचलन अलग-अलग जगहों पर भिन्न हो सकता हैं, परंतु दशहरे के दिन कुछ परंपराएं निभाना बहुत ही आवश्यक माना जाता है। 
आइए यहां जानते हैं विजयादशमी/ दशहरे पर कौनसे 10 महत्वपूर्ण कार्य करना बहुत जरूरी कहा गया है। 
 
दशहरे पर करें ये 10 काम : 
 
1. विजयादशमी/ दशहरे के दिन सुबह राम-लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, देवी नवदुर्गा, अपराजिता और शमी वृक्ष तथा वाहन, शस्त्र आदि की साफ-सफाई करके उनका भी पूजन किया जाता है। 
 
2. दशहरे के दिन पीपल, शमी और बरगद के वृक्ष के नीचे और मंदिर में दीया जलाने की परंपरा भी है। इस दिन घर को भी दीये से रोशन किया जाता है।
 
3. इन दिन दुर्गा सप्तशति या चंडी पाठ, हवन आदि धार्मिक कार्य किए जाने की परंपरा है। 
 
4. दशहरे के दिन नए वस्त्र एवं आभूषण धारण करके रावण दहन देखने जाते हैं तथा घर से रावण दहन देखने के लिए जाते समय माथे पर तिलक लगाने की परंपरा भी है।
 
5. इस दिन अपने भीतर की एक बुराई को भी छोड़ने का संकल्प लेने की परंपरा भी है। 
 
6. बच्चों को इस दिन 'दशहरी' देने का भी प्रचलन हैं, इसमें दशहरी के रूप में रुपए, वस्त्र या मिठाई भेंट स्वरूप देते हैं।
 
7. इन दिन पुराने गिले-शिकवे भुलाकर तथा अपनों को गले लगाकर, उसने पुन: रिश्ता कायम किए जाने का भी प्रचलन रहा है।
 
8. विजयादशमी पर खासतौर पर गिल्की के पकौड़े, गुलगुले भजिए यानि मीठे पकौड़े बनाने का प्रचलन है। 
 
9. रावण दहन से लौटते समय शमी के पत्ते लें और उन्हें लोगों को देकर दशहरे की बधाई दें। घर लौटने वाले की आरती उतारकर उनका स्वागत किया जाता है।
 
10. रावण दहन के बाद लोग एक-दूसरे के घर जाकर, गले मिलकर, चरण छूकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। दशहरे के दिन शमी के पत्तों को एक-दूसरे को बांटते हैं, जिसे स्वर्ण के प्रतीक समझा जाता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: क्यों है बंगाल में दुर्गा अष्टमी का इतना महत्व, बंगाल में किस धूम से मनता है यह त्यौहार

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

Muhurat Trading: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान क्या करते हैं और इससे किसे लाभ होता है?

गोवा में नरक चतुर्दशी पर नरकासुर के पुतला दहन के साथ होता है बुरे का अंत, यहां भगवान श्रीकृष्ण हैं दिवाली के असली हीरो

Ahoi ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की पौराणिक कथा

આગળનો લેખ
Show comments