Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दशहरा के बाद बासी दशहरा क्यों मनाया जाता है?

बासी दशहरा के दिन करते हैं 10 प्रमुख कार्य

WD Feature Desk
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (17:09 IST)
Basi dussehra ka mahatva:  इस बार 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जाता है। इसके दूसरे दिन बासी दशहरा मनाया जाता है। यानी दशहरे के दूसरे दिन दशहरा मिलना का समारोह रखा जाता है जिसे बासी दशहरा कहते हैं। हर राज्य में इसे मनाए जाने की परंपरा अलग अलग है। इस दिन का खास महत्व रहता है। कई जगह इसका भव्य आयोजन भी होता है। आओ जानते हैं कि दशहरे के दूसरे दिन का क्या है महत्व क्या करते हैं इस दिन।
 
1. दशहरे की बधाई : इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर दशहरे की बधाई देते हैं।
 
2. आपसी शत्रुता भुला देते हैं : आपसी शत्रुता भुलाने के लिए इस दिन लोग एक-दूसरे के गले मिलते हैं। इन दिन सारे गिले-शिकवे दूर करके अपनों को गले लगाकर उसने पुन: रिश्ता कायम किए जाने का भी प्राचलन रहा है।
 
3. मंदिरों में भंडारा : इस दिन कई मंदिरों और अन्य जगहों पर भंडारे का आयोजन भी होता है।
 
4. कुटुंभ भोज : बहुत से घरों में कुटुंभ भोज का आयोजन होता है। सभी कुल परिवार खानदान के लोग एकत्रित होकर भोज करते हैं।
 
5. पारिवारिक पार्टी : इस दिन कई लोग अपने घरों में या अन्य जगह पर पारिवारिक पार्टी का आयोजन भी करते हैं। 
6. गिलकी के भजिये और पकवान : इस दिन खासतौर पर गिलकी के पकोड़े और गुलगुले (मीठे पकौड़े) बनाने का प्रचलन है। पकोड़े को भजिए भी कहते हैं। बहुत से घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर उसका लुफ्त उठाते हैं।
 
7. दशहरी देना : इस दिन कई लोग एक-दूसरे के घर जाकर, गले मिलकर, चरण छूकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं और छोटो को दशहरी देते हैं।
 
8. शमी पत्ते बांटना : बासी दशहरे के दिन भी सभी लोग स्वर्ण के प्रतीक शमी पत्तों को या सोना पत्ती को एक-दूसरे को बांटते हैं।
 
9. जुलूस : कई शहरों में बासी दशहरे के दिन चल समारोह भी निकलता है।
 
10. सार्व‍जनिक मिलन समारोह : कई जगहों पर सार्वजनिक रूप से दशहरा मिलन समारोह का आयोजन भी होता है, जहां पर लोग एक दूसरे से मिलते हैं। स्वल्पाहर या भोजन करते हैं।
 
11. मनोरंजक खेल : हर प्रांत में दशहरे के दूसरे दिन को मनाने की अलग अलग परंपराएं प्रचलित हैं। कई लोग इस दिन मनोरंजन के खेल खेलते हैं। लोग एक दूसरे से मिलते हैं और सभी तरह का मनोरंजन करते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

Muhurat Trading: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान क्या करते हैं और इससे किसे लाभ होता है?

गोवा में नरक चतुर्दशी पर नरकासुर के पुतला दहन के साथ होता है बुरे का अंत, यहां भगवान श्रीकृष्ण हैं दिवाली के असली हीरो

Ahoi ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की पौराणिक कथा

આગળનો લેખ
Show comments