Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तुलसी माता को अब दिवाली बाद ही छुएं वर्ना नहीं मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद

Webdunia
सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (13:08 IST)
भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को पूजा में प्रतिदिन वैष्णवजन तुलसी चढ़ाते हैं और मंदिर में आ रहे भक्तों को तुलसी का पानी चरणामृत के रूप में बांटते हैं। माता तुलसी को वृंद भी कहते हैं जो श्रीहरि को बहुत ही प्रिय है। यह साक्षात माता लक्ष्मी का भी रूप हैं। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में तुलसी का पत्ता भी लगता है। लेकिन यदि आप धनतेरस या दिवाली पर तुलसी का पत्ते तोड़ेंगे तो पाप लगेगा। आखिर क्यों? आओ जानते हैं।
 
- 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस की तिथि प्रारंभ हो जाएगी। उदयातिधि के अनुसार धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाएंगे। 22 अक्टूबर को तुलसी का पत्ता इसलिए नहीं तोड़ सकते हैं क्योंकि इस दिन एकादशी भी रहेगा और द्वादशी भी। 21 को एकादशी प्रारंभ होगी जो 22 अक्टूबर तक रहेगी। 
 
- 23 अक्टूबर को तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ सकते क्योंकि उस दिन रविवार रहेगा और रविवार को तुलसी माता को तोड़ना पाप माना जाता है। क्योंकि माता तुलसी एकादशी और रविवार को उपवास रखती हैं।
 
- 24 अक्टूबर 2022 दिवाली के दिन तुलसी का पत्ता इसलिए नहीं तोड़ सकते क्योंकि इस दिन अमावस्या रहेगी और अमावस्या के दिन तुलसी का पत्ता तोड़ने से ब्रह्म हत्या का पाप लगता है।
 
- 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण रहेगा उस दिन ग्रहण के बाद तुलसी का पत्ता तोड़कर जल में डालते हैं लेकिन उस दिन भी तुलसी नहीं तोड़ सकते क्योंकि उस दिन अमावस्या तिथि भी रहेगी। 
 
- अब सवाल यह उठता है कि फिर तुलसी कब तोड़ें? इसके लिए आप 20 अक्टूबर को ही तुलसी के पत्तों का चयन करके पहले ही रख लें और उनका उपयोग समयानुसार करें। तुलसी के तोड़े गए पत्तों का उपयोग आप 10 दिनों तक कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments