Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

World Hypertension Day कब है? क्या है लक्षण और कारण हाइपरटेंशन के

Webdunia
वर्ष 2023 में 17 मई, बुधवार को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (world hypertension day 2023) मनाया जा रहा है। विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में हाइपरटेंशन/उच्च रक्तचाप/हाई ब्लड प्रेशर के प्रति जागरूकता फैलाना है। यहां आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर को ही मेडिकल की भाषा में हाइपरटेंशन और हिंदी में उच्च रक्तचाप कहा जाता है। हाइपरटेंशन रोग किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता हैं। हाइपरटेंशन का खतरा पुरुषों में महिलाओं से ज्यादा होता है। 
 
बदलती भागदौड़भरी जिंदगी में आजकल 18 से 50 वर्ष की आयु के लोग हाइपरटेंशन के अधिक शिकार हो रहे हैं। हालांकि 60 वर्ष की उम्र से पहले पुरुषों में उच्च रक्तचाप का खतरा ज्यादा रहता है, पर बाद में महिला-पुरुष दोनों में ही इस रोग के खतरे की आशंका बराबर होती है। अत: इस दिन लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक किया जाता है। 
 
हाइपरटेंशन/उच्च रक्तचाप जिसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है, दुनिया भर में आम लोगों में इस बीमारी के बारे में सर्तकता बढ़ाने के उद्देश्य से ही 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस या विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से रोगी की मौत भी हो सकती है। अत: हाइपरटेंशन से बचने के लिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करना, इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है, ताकि आप लंबे समय तक जीवित रह सके। 
 
आइए यहां जानते हैं इसके लक्षण और कारण के बारे में-
 
लक्षण : 
थकान, 
घबराहट होना,
भयानक सिरदर्द, 
भ्रम, 
देखने में समस्या, 
उल्टियां आना,
सीने में दर्द, 
कान में तेज दर्द,
सांस लेने में तकलीफ, 
अनियमित रूप से दिल की धड़कन का बढ़ना, 
गर्दन में दर्द,
यूरिन में ब्लड आना,
आदि इसके कई लक्षण हैं।
 
कारण :
हाइपरटेंशन के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। जैसे- 
फैमिली हिस्ट्री, 
तनाव, 
गुस्‍सा,
खाने में अनियमितता, 
बासी, खराब खान-पान, 
व्यायाम न करना, 
शराब और तंबाकू का सेवन, 
बदलती लाइफ स्टाइल आदि। 
 
इसके साथ ही इसके रोगियों को ब्‍लडप्रेशर, पेट की शिकायत तथा गंभीर रूप से पीठ दर्द की शिकायत देखी जाती है। हाइपरटेंशन से अंधापन होना, किडनी फेल होना, हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि रोग भी होने की संभावना होती हैं। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments