Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मलेरिया क्या है, क्यों होता है? कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Webdunia
सोमवार, 13 जून 2022 (15:30 IST)
मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो बरसात के मौसम में तेजी से फैलने के कारण आम हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दक्षिण पूर्व एशिया में कुल मलेरिया मामलों में से 77 प्रतिशत केवल भारत में ही होते हैं। बारिश में जगह-जगह पानी भर जाता है, चाहे वह सडकों के गड्ढे हो या छत पर रखा खाली मटका। यही जलजमाव मच्छरों के प्रजनन का कारण बनता है। 2015 में यह 91 देशों में फैल गया था।
 
कारण
1 यह मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से होता है।
2 यदि मलेरिया का बैक्टेरिया रोगी के लीवर में चले जाता है तो वह एक से अधिक वर्ष तक रोगी के शरीर में रह सकता है।
3 मलेरिया से ग्रसित व्यक्ति के रक्त के आदान-प्रदान से भी यह फैलता है।
4 यदि मच्छर किसी मलेरिया के रोगी को काटकर दूसरे व्यक्ति को काटता है तो उसे भी मलेरिया हो सकता है।
 
लक्षण
इसका पहला लक्षण है बुखार और ठण्ड से कपकपी होना। इसके अलावा सिरदर्द, उल्दी होना, मन मचलना, थकान और चक्कर आना भी इसके लक्षण है।
 
बचने के उपाय
1 मलेरिया का मच्छर दिन में नहीं काटता है, रात में मच्छरों से बचने के लिए एंटी मॉस्किटो क्रीम, मच्छरदानी, नीम के धुंए इत्यादि का प्रयोग करें।
2 ऐसे कपड़े पहनें जिससे शरीर का अधिकांश हिस्सा ढक सके। ऐसे में मच्छर के काटने की सम्भावना कम हो जाती है।
3 घर के आसपास बारिश के पानी को जमा ना होने दें।
4 बुखार या ठण्ड लगने जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

दीपावली पर चमकें खास अंदाज में : इयररिंग और ज्वेलरी के लिए फॉलो करें ये स्मार्ट टिप्स

लाओस में भारतीय संस्कृति, रहस्यमय खजाना और मंदिरों के अवशेष

આગળનો લેખ
Show comments