Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अगर दरिद्रता को करना चाहते हैं घर से बाहर तो दीपावली पर अवश्‍य करें अष्टलक्ष्मी साधना का यह चमत्कारी उपाय

पं. हेमन्त रिछारिया
* दरिद्रता को हमेशा के लिए घर से बाहर करना चाहते हैं तो दीपावली पर अवश्‍य करें अष्टलक्ष्मी साधना का यह चमत्कारी उपाय
 
दरिद्रता मनुष्य के लिए अभिशाप है। इस संसार में कई ऐसे व्यक्ति हैं जो अथक परिश्रम करने के उपरांत भी धनार्जन करने में असफल रहते हैं। ऐसे में वे विपन्नतायुक्त जीवन-यापन करने को विवश होते हैं। 
 
हमारे शास्त्रों में कई ऐसे दुर्लभ व अचूक प्रयोग हैं जो इस दरिद्रता नामक अभिशाप से मुक्ति प्रदान करने में सक्षम हैं। दीपावली के शुभ मुहूर्त में यदि धनाकांक्षी व्यक्ति 'अष्टलक्ष्मी' प्रयोग सम्पन्न करें तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर वह अपने जीवन में आए आर्थिक संकटों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। 
 
आइए जानते हैं क्या है 'अष्टलक्ष्मी' प्रयोग :-
 
सर्वप्रथम एक थाली में अष्टदल कमल बनाकर पारद या स्फटिक का 'श्रीयंत्र' स्थापित कर उसकी पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन करें फिर निम्न मंत्र की एक सौ आठ माला से जप करें। यह जप कमलगट्टे की माला से करना आवश्यक है।
 
मंत्र- ' ॐ ह्रीं दारिद्रय विनाशिन्यै अष्टलक्ष्म्यै नम:॥'
 
इसके बाद 'श्रीयंत्र' को अपनी तिजोरी में स्थापित करें। दीपावली के दिन इस प्रयोग को संपन्न करने से जीवन में कभी भी धनाभाव नहीं होता है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

ALSO READ: दीपावली पर लक्ष्मी के साथ होती है एक देव, एक यक्ष और दो माता की पूजा

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर कहलाता है श्रीपुरम महालक्ष्मी स्वर्ण मंदिर, जानिए इस मंदिर की क्या है विशेषता

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

Diwali ki Katha: दिवाली की संपूर्ण पौराणिक कथा

क्या है मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर का रहस्यमयी इतिहास,समुद्र से निकली थी यहां माता की मूर्ति

આગળનો લેખ
Show comments