Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस, भाजपा ने पत्ते नहीं खोले

Webdunia
शनिवार, 18 जनवरी 2020 (23:58 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के बाद शनिवार को कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, लेकिन दोनों ही पार्टियों ने नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस और भाजपा ने आप के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पटपड़गंज सीट से अपने-अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। सिसोदिया के खिलाफ पटपड़गंज सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने रवि नेगी को उतारा है। रावत पटपड़गंज के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।

कांग्रेस ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की जिसमें वरिष्ठ नेता कृष्णा तीरथ, राजेश लिलोतिया, हारून यूसुफ, डॉ. नरेन्द्रनाथ तथा अरविंद सिंह लवली सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में 10 महिलाएं शामिल हैं।

कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने बताया कि पार्टी ने आप के टिकट पर विधानसभा की सदस्य रहीं फिर कांग्रेस में वापसी करने वाली अलका लांबा को चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया है।

दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र एवं इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर आप से पार्टी में शनिवार को शामिल हुए आदर्श शास्त्री को द्वारका सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी ने डॉ. नरेश कुमार को मुंडका, कमल कांत को त्रिनगर तलविंदर सिंह मारवाह को जंगपुरा तथा अधिवक्ता शिवनो चोपड़ा को कालकाजी से टिकट दिया है। लिलोतिया को मंगोलपुरी सुरक्षित, यूसुफ को बल्लीमारान, कृष्णा तीरथ को पटेलनगर (सु) तथा लवली को गांधीनगर, नरेंद्रनाथ को शाहदरा, मतीन अहमद को सीलमपुर तथा अशोक कुमार वालिया को कृष्णानगर से उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार शाम यहां जारी की और दावा किया कि उसके प्रत्याशी विजेताओं की टीम है जो दिल्ली की अगली सरकार बनाएगी। भाजपा ने पिछले चुनावों में आप के टिकट पर जीते और केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से मौका दिया गया है।

पिछली बार वह करावलनगर से जीते थे। भाजपा की सूची में 4 महिलाओं को टिकट दिया गया है। दिल्ली विधानसभा का चुनाव 8 फरवरी को होना है, जिसका परिणाम 11 फरवरी को आएगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments